शूटिंग सेट पर 9 घंटे तक खाना नहीं खाते थे दारा सिंह, बनवानी पड़ी थी स्पेशल कुर्सी

लॉकडाउन के दौरान इन सभी सीरियलों की टीआरपी ने पिछले तीन दशक के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। उसी समय इन सीरियलों में काम करने वाले स्टार कास्ट की बहुत अधिक चर्चा हुई थी।
Dara Singh Hanuman

रामानंद सागर की टीवी सीरियल रामायण में राम भक्त हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह (Dara Singh) आज भी लोगों को याद में हैं। अभिनेता होने के साथ-साथ विश्व विजेता पहलवान भी थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने कुल 500 मुकाबला लड़े थे और जीत भी हासिल की थी। 55 साल की उम्र तक पहलवानी करने वाले दिग्गज एक्टर ने कभी भी हार का सामना नहीं किया था। बॉलीवुड में काम करते वक्त दारा सिंह एक अभिनेत्री पर अपना दिल हार बैठे थे। जिनका नाम मुमताज था। हालांकि, उनकी लव स्टोरी ज्यादा दिनों तक नहीं चली थी, जिसके लिए अभिनेता बॉलीवुड को जिम्मेदार मानते थे।

दूरदर्शन पर पहली बार भगवान श्री राम की कहानी दिखाई गई थी। इसके बाद लॉकडाउन के दौरान, लोगों की डिमांड पर रामायण, महाभारत, श्री कृष्णा जैसे सीरियलों को दुबारा प्रसारित किया गया था।

लॉकडाउन में तोड़े कई रिकॉर्ड

लॉकडाउन के दौरान इन सभी सीरियलों की टीआरपी ने पिछले तीन दशक के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। उसी समय इन सीरियलों में काम करने वाले स्टार कास्ट की बहुत अधिक चर्चा हुई थी। रामायण की शूटिंग से जुड़े किस्से भी आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते थे।

कलाकार करते थे मेहनत

एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको रामायण की शूटिंग से जुड़ा हुआ सुनाने जा रहे हैं। उस समय आधुनिक तकनीक की कमी थी, ऐसे में हर एक सीन के लिए कलाकारों को काफी मेहनत करनी पड़ती थी और शूटिंग काफी लंबा चलता था। रामायण में राम का किरदार तो अरुण गोविल ने निभाया, वहीं हनुमान जी का किरदार दारा सिंह ने निभाया था। शूटिंग के दौरान, दारा सिंह 9 घंटे तक भूखे रहते थे।

दारा सिंह रहते थे भूखे

रामानंद सागर के रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर दारा सिंह के काम की हर कोई प्रशंसा करता है। सेट पर उन्हें 8 से 9 घंटे तक भूखा रहना पड़ता था ताकि वह शूटिंग पूरी कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दारा सिंह मेकअप प्रक्रिया के कारण करीब 9–9 घंटे तक भोजन नहीं कर पाते थे क्योंकि उनके मेकअप में थोड़ा ज्यादा समय लगता था। इस वजह से उन्हें भूखा ही रहना पड़ता था। मेकअप टीम के लिए सेट पर अलग से कुर्सी बनवानी पड़ी थी, जिसमें पूंछ निकालने के लिए अलग से जगह बनवाई गई थी।

बेटे ने किया ये खुलासा

एक्टर दारा सिंह के बेटे विन्दु ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उनके पिता ने शूटिंग के दौरान नॉनवेज खाना बंद कर दिया था। एक्टिंग का जुनून उनके अंदर इस कदर चढ़ा था कि कई बार तो वह नींद में रामायण के डायलॉग बोलते हुए नजर आते थे। इस शो को देखने के बाद लोग उन्हें ही असली हनुमान मानने लगे। अक्सर जब भी मन में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की बात होती है, तो उनकी ही तस्वीर नजर आती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews