Debina Bonnerjee Daughter: एक्ट्रेस ने 6 महीने की बेटी के छिदवा दिए कान, रोता देख पापा Gurmeet हुए इमोशनल

Debina Bonnerjee Daughter

Debina Bonnerjee Daughter Video: एक्ट्रेस देबिना बनर्जी एक के बाद एक दो बेटियों की मां बनी हैं और अपनी मदरहुड जर्नी इंजॉय करते दिखाई दे रही हैं। उन्हें अक्सर अपनी बच्चियों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के कान छिदवाएं हैं और उस समय बच्ची का जो रिएक्शन था। वह किसी की भी आंखों में आंसू ला सकता है।

देखें Debina Bonnerjee Daughter Video

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने इस वीडियो की एक छोटी सी क्लिप शेयर की है और बाकी का वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट देबिना डिकोड्स पर डाला है। इस वीडियो में सबसे अच्छी बात ये थी कि गुरमीत ने अपनी प्यारी सी बच्ची को गोद में बैठाया हुआ था। कपल ने घर पर ही जौहरी को बुलाया हुआ था। जैसे ही दिविशा का कान पकड़ा गया, उसने रोना शुरू कर दिया।

कान छिदने पर दिवीशा ने फूट फूट कर रोना शुरू कर दिया और अपनी बच्ची के दर्द को पिता गुरमीत के चेहरे पर साफ तौर पर देखा जा सकता था। दूसरी तरफ देबिना अपनी रोती हुई बच्ची को झुनझुना बजाकर चुप करने की कोशिश करती आई।

बता दें कि देबिना और गुरमीत की बच्ची दिवीशा 6 महीने की हो चुकी है। कपल ने बहुत ही शानदार तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट किया था। दोनों को अक्सर ही अपनी बच्चियों पर प्यार लुटाते हुए देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews