Singham Again: दीपिका पादुकोण ने फैंस को दिखाया अपना खतरनाक अवतार, फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Singham Again

Singham Again: आज 15 अक्टूबर के दिन नवरात्रि के पर्व की शुरुआत हो चुकी है और हर कोई माता के भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी फैंस को एक खास तोहफा दिया है। एक्ट्रेस को जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा जाने वाला है। उन्होंने इसी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है जो काफी कमाल का है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया लुक


जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण ‘सिंघम अगेन’ में एक लेडी कॉप की भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम शक्ति शेट्टी होने वाला है। एक्ट्रेस ने अपनी दो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं और उनके चेहरे पर चंडालिका की तरह गुस्सा दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में वह दुश्मन के मुंह में बंदूक से फायर करते तो दूसरी में हाथों में बंदूक लिए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक को देखकर यह साफ लग रहा है कि फिल्म में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।

कॉप यूनिवर्स की लेडी सिंघम

‘सिंघम अगेन’ बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फेमस फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ का तीसरा हिस्सा है। जिसमें एक बार फिर उनके कॉप यूनिवर्स को दुश्मन के छक्के छुड़ाते देखा जाएगा। ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के तीसरे हिस्से के ऐलान के साथ रोहित शेट्टी को ये बताते हुए भी देखा गया था कि इस बार वो दर्शकों को अपने कॉप यूनिवर्स की लेडी सिंघम से इंट्रोड्यूस करवाएंगे। दीपिका पादुकोण के नाम पर खुद रोहित शेट्टी ने ही मुहर लगाई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह और करीना कपूर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews