दीपिका पादुकोण का बैलेंस को लेकर बयान, बोलीं- “मैं तब कामयाब होती हूं जब मैं अपनी इक्वेलिटी पा लेती हूं”

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादा फीस मांगने और सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया है। फिलहाल, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है।
Deepika Padukone

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बहुत ही कम समय में बड़ी सफलता हासिल की है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लोग उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। उनकी हाइट और पर्सनालिटी लाजवाब है, जो किसी भी अभिनेत्री को टक्कर देती है। आए दिन मीडिया में छाई रहने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान दीपिका ने बैलेंस और खुशी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

प्रभास स्टार फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण का बाहर होना और संदीप रेड्डी वांगा का हैरान करने वाला पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में दीपिका पादुकोण का बयान और भी ज्यादा मायने रखता है।

वीडियो किया शेयर

‘स्पिरिट’ के विवाद के बीच दीपिका पादुकोण पहली बार एक फैशन इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने खूबसूरत लुक से हर किसी को आकर्षित किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बैलेंस को लेकर अपना बयान दिया है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं, “मैं तब कामयाब होती हूं जब मैं अपनी क्वालिटी और बैलेंस को अपनाती हूं, जब मैं अपने सबसे ऑथेंटिक वर्ज़न को महसूस करती हूं।”

लग रही स्टनिंग

वीडियो में न्यूड मेकअप के साथ रेड आउटफिट और डायमंड ज्वेलरी में वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं।

तृप्ति डिमरी हुईं कास्ट

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादा फीस मांगने और सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया है। फिलहाल, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है। जब दीपिका को निकालने की खबर आई, उसी दिन तृप्ति की एंट्री का एलान कर दिया गया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews