‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका, एक कमेंट से दिया करारा जवाब

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने रिएक्शन दिया है। लेकिन एक्टर की पत्नी दीपिका पादुकोण को इस बारे में कुछ भी कहते हुए नहीं देखा गया। इस पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया।
Deepika padukone

बॉलीवुड के कलाकार हमेशा किसी ने किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। कभी इन्हें अपनी फिल्मों की वजह से तारीफ मिलती है तो कभी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ऐसा एक भी मौका नहीं छोड़ते जब उन्हें सितारों को खरीखोटी सुनाने का मौका मिले।

बीते दिनों दीपिका पादुकोण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनके पति रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा रही है। सभी तारीफ कर रहे हैं लेकिन दीपिका पादुकोण इस मामले को लेकर बिल्कुल चुप थी। एक्ट्रेस की चुप्पी लोगों को खल रही थी। लोगों उन्हें एक्टर का सपोर्ट न करने के लिए ट्रोल भी कर रहे थे। अब एक्ट्रेस ने एक ऐसा रिएक्शन दिया है जिसे देखकर ट्रोलर्स की बोलती बंद हो चुकी है।

दीपिका ने दिया रिएक्शन

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक रील पर रिएक्शन देते हुए चुप्पी तोड़ी है। इस रील के कैप्शन में लिखा था “दीपिका ने 500 करोड़ के बजट वाले फिल्म को अभी-अभी साइलेंट ट्रीटमेंट दिया है। धुरंधर 2 ग्लोबल रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण प्रीमियर में ना जाकर अपने ससुराल वालों के साथ कॉन्सर्ट में जाना ज्यादा जरूरी समझ रही हैं। ना कोई पोस्ट, ना कोई तारीफ, सिर्फ चुप्पी। क्या हुआ डायरेक्टर के खिलाफ बयान दे रही हैं या फिर इंटरनेट के ड्रामे से बचना चाह रही हैं।”

Deepika padukone

इस रील पर कई लोगों ने रिएक्शन दिया है। दीपिका ने कमेंट सेक्शन में लिखा “मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले देख ली थी। अब आप मुझे यह बताइए कि किसका मजाक बन रहा है।” अपनी इस कमेंट के साथ एक्ट्रेस ने विंक और एक मजाकिया इमोजी पोस्ट की है।

फैंस का क्या कहना

दीपिका पादुकोण की इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘प्रीमियर में जाकर वह अपने पति की लाइमलाइट नहीं छीनना चाहती थी, जो हम सब जानते हैं कि उनके जाने से होता ही होता।’ एक यूजर ने कहा ‘धुरंधर 2 हिट हो रही थी और रणवीर सफलता को इंजॉय कर रहे थे। उस समय वह उनके बच्चे का घर पर अकेले ध्यान रख रही थी।’ एक यूजर ने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए कहा ‘उनके और रणवीर के रिश्ते को किसी पब्लिक वैलिडेशन की जरूरत नहीं है।’ एक यूजर ने कहा ‘सपोर्ट का मतलब यह नहीं है कि सोशल मीडिया पर दिखावा करना पड़ेगा।’

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews