Deepika Padukone की बड़े पर्दे पर होगी धमाकेदार वापसी, एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्दी अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। एटली के निर्देशन में बन रही उनकी यह फिल्म विदेश में शूट होगी।
Deepika Padukone

फिल्म जवान की ताबड़तोड़ सफलता के बाद निर्देशक एटली पुष्पा 2 सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना जैसी अदाकारा नजर आने वाली हैं।

इस सितारों से भरी हुई फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू हुआ था। 50 दिनों की शूटिंग के बाद यह पिछले महीने खत्म हो चुका है और अब दूसरे शेड्यूल की तैयारी की जा रही है। दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से वह ब्रेक पर चल रही थी। एक बार फिर से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने की तैयारी कर ली है। दीपिका और अनु अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए दूसरे देश में जाने वाले हैं।

कहां होगी AA22 X A6 की शूटिंग

एटली के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म की चर्चा बहुत तेज हो रही है। इस मूवी के सेकंड शेड्यूल को लेकर जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक अब इस फिल्म की शूटिंग यूएई यानी यूनाइटेड अरब अमीरात में शुरू होने वाली है।

शेड्यूल में शामिल होगी दीपिका (Deepika Padukone)

इस फिल्म के शूटिंग शेड्यूल में अब तक दीपिका पादुकोण शामिल नहीं हुई थी। अब वह दूसरे शेड्यूल का हिस्सा बन सकती हैं। इसका मतलब यह है कि अल्लू और दीपिका की जोड़ी एक साथ दिखाई देने वाली है। अब बताया जा रहा है की टीम अगले महीने यूएई के लिए रवाना होगी। बताया जा रहा है कि कुछ जरूरी एक्शन सीन यहां फिल्म जाएंगे।

यूएई में लिवा ओएसिस के लाल टीलों समेत अबू धाबी में शूटिंग होने वाली है। फिल्म का बजट 600 करोड रुपए बताई जा रहा है। ऐसे में लोकेशन से लेकर वीएफएक्स सब कुछ कमाल के रहने वाले हैं।

कब आएगी फिल्म

इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन कहानी है। पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका को एक साथ बड़े पर्दे पर देखा जाने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि बहुत ज्यादा 27 में से दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। आखिरी बार दीपिका पादुकोण को अजय देवगन के साथ सिंघम 3 में देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews