दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ 7 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, फैंस एक्साइटेड

पद्मावत को लेकर फैंस का प्यार और क्रेज आज भी जबरदस्त है। बता दें कि मूवी 7 साल बाद एक बार फिर दमदार कहानी, इमोशन्स और विजुअल्स के साथ रिलीज होने जा रही है। जिसका जादू आज भी बेमिसाल है।
Padmaavat Re Release

Padmaavat Re Release : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मेहनत के दम पर पहचान बनाई है। इस दौरान काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव भी रहा है, लेकिन हार ना मानते हुए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ती गई और आज वह करोड़ों युवाओं के दिलों पर राज करती हैं। फैंस उनकी फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

7 साल बाद पद्मावत को एक बार फिर बड़े स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी की गई है। बता दें कि इससे पहले फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।

24 जनवरी होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली की ग्रैंड सेट्स पर बनी फिल्म पद्मावत 24 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। जिसे लेकर वॉयकॉम 18 स्टूडियो और भंसाली प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें पीरियड ड्रामा फिल्म का पोस्ट शेयर कर री रिलीज का ऐलान किया गया है।

फैंस एक्साइटेड

इस पोस्ट को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। जिसमें रानी पद्मावत के जौहर की गाथा दिखाई जाएगी। बता दें कि पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसमें प्रेम और त्याग दिखाया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews