दीपिका-रणवीर की बेटी का फेस हुआ रिवील, सोशल मीडिया पर मची हलचल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे, लेकिन हाल ही में उसका चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बेटी को कैप्चर करने पर दीपिका नाराज दिखीं। यूजर्स ने पैपराजी पर प्राइवेसी तोड़ने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जताया।
Deepika Padukone

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह एक ऐसे कपल हैं, जो हमेशा ही एक-दूसरे पर प्यार बरसते हुए नजर आते हैं। आए दिन उनके रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। दोनों कपल ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और उसके बाद गुपचुप तरीके से शादी रचाई। आज वह एक हैप्पी फैमिली के तौर पर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां से पीछे मुड़कर नहीं देखतीं। वहीं रणवीर सिंह ने भी अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बना ली है। दोनों ही किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं, पिछले साल कपल ने बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा।

अक्सर सेलिब्रिटीज अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। इनमें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट आदि का नाम शामिल है।

चेहरा रिवील

पिछले साल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा। बेटी के जन्म के बाद कपल ने कहा था कि कोई भी उनकी बेटी को कैप्चर नहीं करेगा। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद कपल की बेटी का चेहरा रिवील हो गया। हालांकि, उन्होंने पैप्स से गुजारिश की थी कि वह किसी भी सेलिब्रिटी की बेटी को कैप्चर न करें, लेकिन उनकी गुजारिश काम नहीं आई।

लोगों को फूटा गुस्सा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका अपनी बेटी दुआ को गोद में बिठाए हुए हैं। बेटी को कैप्चर करने पर एक्ट्रेस गुस्सा करती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही उनके बच्चे का वीडियो वायरल हुआ, लोग पैपराजी पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कमेंट का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एक यूजर ने कहा— “मैंने आज दुआ का चेहरा देखा, मुझे उम्मीद है कि पैप्स कभी भी किसी भी बच्चे का वीडियो उनकी इजाजत के बिना नहीं बनाएंगे। यह वाकई बहुत बुरा है। अपनी बेटी की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करना उनका हक है। जब तक वह खुद शेयर न करें, तब तक किसी भी चीज का सम्मान करना जरूरी है।”

फिलहाल, वीडियो पर लाइक और कमेंट भी मिल रहे हैं। यूजर्स लगातार बच्ची को प्यार देने के साथ पैपराजी पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews