एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘यमला पगला दीवाना’! सुपरस्टार धर्मेंद्र को दिया जाएगा ट्रिब्यूट

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म यमला पगला दीवाना एक बार फिर थिएटर में दस्तक देगी। एक्टर को ट्रिब्यूट देने के लिए इसे री-रिलीज किया जा रहा है।
Dharmendra

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था। 10 नवंबर को बीमार होने के बाद अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था। यहां से उन्हें डिस्चार्ज कर घर लाया गया था जहां इलाज जारी था। अचानक आई उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा।

अपने इतने सालों के एक्टिंग करियर में धर्मेंद्र अपने पीछे अनगिनत किस्से और हिट फिल्में छोड़कर गए हैं। एक्टर के निधन को एक महीना बीतने वाला है। इसी के चलते उनकी याद में फिल्म यमला पगला दीवाना री-रिलीज की जाएगी। इसे साल 2011 में लाया गया था। धर्मेंद्र का फिल्म इंडस्ट्री में दिया गया योगदान और पापुलैरिटी को देखते हुए इसे रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है।

धर्मेंद्र को देंगे ट्रिब्यूट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यमला पगला दीवानों को दोबारा रिलीज कर धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। यह उनकी हिट फिल्मों में से एक है जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। वैसे भी वह एक ऐसे अभिनेता थे जिसे सभी ने बहुत प्यार दिया। इस फिल्म में एक्टर के साथ उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी ने काम किया है। 2011 में आई ये कॉमेडी ड्रामा दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। कई सालों तक इसे टीवी पर दिखाया गया और यह ओटीटी पर भी पसंद की गई।

कब री-रिलीज होगी यमला पगला दीवाना

इस फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को फिर से रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर के क्रेज को देखते हुए इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया है। अब इसे नए साल 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज किया जा सकता है। इस बात पर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। जब तक रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आता तब तक यह तय नहीं है कि इससे वाकई में पेश किया जाने वाला है या फिर नहीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews