धर्मेंद्र की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए पिता के साथ अमेरिका गए सनी देओल, 20 दिनों तक चलेगा ट्रीटमेंट

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए पिता के साथ अमेरिका गए सनी देओल, 20 दिनों तक चलेगा ट्रीटमेंट

Sunny Deol Took Dharmendra to US : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत खराब हो गई है, इसलिए उनके बेटे सनी देओल अपने पिता के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अमेरिका गए हैं, जहां वो लगभग 20 दिनों तक रहेंगे। बता दें कि धर्मेंद्र अब 87 साल के हो चुके हैं। ऐसे में वो आए दिन हेल्थ जैसी समस्याओं से घिरे रहते हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए सनी ने फिल्म से ब्रेक लेते हुए पिता के ट्रीटमेंट के लिए US पहुंच गए हैं। इस खबर को सुनने के बाद धर्मेंद्र के फैंस काफी घबरा गए हैं। चारों तरह उनके स्वास्थ्य के लिए कामनाएं हो रही है।

इस फिल्म में आए थे नजर

हालांकि, वो इस उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। इतनी ऐज होने के बावजूद उनकी एनर्जी लोगों को काफी प्रोतसाहित करती है। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे, जिसमें वो शबाना आजमी के साथ रोमांस करते देखे गए थे। जिससे उनके फैंस के बीच पूरानी यादें एक बार फिर ताजा हो उठी। इस फिल्म में धमेंद्र के किसिंग सीन ने गजब का तहलका मचा दिया था। बता दें कि फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह के दादा और जया बच्चन के पति का किरदार निभाया था। स्वास्थ्य होने के बाद एक बार फिर वो दूसरे नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।

गदर 2 ने मचाया धमाल

वहीं, सनी देओल की बात करें तो उनकी रिकॉर्ड तोड़ फिल्म गदर 2 की सफलता ने उनके किस्मत के दरवाजे एक बार फिर से खोल दिए हैं। फिल्म के लिए लोगों के बीच एक अलग ही दीवानगी देखने को मिली, दर्शक मूवी के फेमस गाने मैं निकला गडी लेके पर सिनेमा हॉल में ही जमकर ठूमके लगाते नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसे रिलीज हुए लगभग एक महीना पूरा हो चुका है लेकिन अभी भी फैंस के सिर से फिल्म का खुमार उतरा नहीं है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews