पहली नजर में ड्रीम गर्ल के प्यार में पड़ गए थे Dharmendra, शादी के लिए बदला धर्म, शानदार है इनकी प्रेम कहानी

Dharmendra Hema Love Story: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र प्रोफेशनल लेवल के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ उनकी लव स्टोरी भी कमाल की है। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।
Dharmendra Hema Love Story

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। हेमा मालिनी कई बार उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच चुकी हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि ड्रीम गर्ल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है और इन दोनों की लव स्टोरी काफी कमाल की रही है।

धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी लेकिन हेमा मालिनी से प्यार होने के बाद उन्होंने अपने पति और पिता होने का कर्तव्य निभाने के साथ प्यार को भी बखूबी से निभाया। उन्होंने एक्ट्रेस से शादी कर सच्चे प्यार का उदाहरण लोगों के सामने पेश किया। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के ही मैन और ड्रीम गर्ल की रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

फिल्म के सेट पर हुआ प्यार (Dharmendra)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मुलाकात पहली बार फिल्म के सेट पर हुई थी। 1968 में ये दोनों तुम हसीन मैं जवां के सेट पर मिले थे। एक्ट्रेस की खूबसूरती एक्टिंग और प्रोफेशनलिज्म देखकर धर्मेंद्र हैरान हो गए थे। इस फिल्म के बाद दोनों को सुपरहिट शोले में देखा गया और यहां से इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। यह भी बताया जाता है की फिल्म की शूटिंग के समय धर्मेंद्र हेमा को खास ट्रीटमेंट दिया करते थे। कभी-कभी तो वह स्पॉट बॉय को बोलकर शूटिंग रूकवाते थे ताकि एक्ट्रेस के साथ समय गुजार सकें।

धर्म बदलकर किया निकाह

जब धर्मेंद्र और हेमा की नजदीकियां बढ़ रही थी उस समय सुपरस्टार पहले से ही शादीशुदा थे। इतना ही नहीं वो चार बच्चों के पिता भी बन चुके थे। एक्टर पर जिम्मेदारियां थी, वह हेमा से शादी तो करना चाहते थे लेकिन अपनी पत्नी को नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक ना देते हुए धर्म बदलकर हेमा से निकाह किया।

एक्टर ने अपनी पत्नी से धर्म बदलकर ने कहा किया और पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दोनों पत्नियों के साथ रहने लगे। हेमा के माता-पिता इस रिश्ते से पूरी तरह से खिलाफ थे और उन्होंने अपनी बेटी की शादी इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार से तय कर दी थी।

हेमा ने ठुकराए रिश्ते

जिस समय हेमा मालिनी धर्मेंद्र के साथ रिलेशन में थी। उस समय उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में हुआ करती थी। इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनसे शादी करना चाहते थे। संजीव कुमार पहले की नजर में ड्रीम गर्ल को दिल ले बैठे थे। उन्होंने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन हेमा धर्मेंद्र के प्यार में डूबी थी और उन्होंने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था।

धर्मेंद्र ने तुड़वाया रिश्ता

यह भी बताया जाता है कि संजीव कुमार ने जितेंद्र के हाथ हेमा मालिनी को शादी का प्रस्ताव भिजवाया था। इस प्रस्ताव में मौके पर चौका मारते हुए जितेंद्र ने हेमा के सामने अपनी शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। इन दोनों के रिश्ते की बात भी आगे बढ़ गई लेकिन जब धर्मेंद्र को इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों का रिश्ता तुड़वा दिया।

अलग अलग बिताया समय

रिश्ते में आए तमाम उतार चढ़ाव के बाद 1980 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी कर ली। दोनों की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। इंडस्ट्री के इस शानदार कपल में एक दूसरे से शादी तो कर ली लेकिन बहुत कम समय एक दूसरे के साथ रहे। इनका अधिकतर समय एक दूसरे से अलग अलग गुजरा। हालांकि, ये दिल से हमेशा एक दूसरे के साथ रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews