धुरंधर 2 की रिलीज से पहले आदित्य धर के बयान ने मचाई हलचल, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर का एक बयान वायरल हो रहा है। इसमें वो पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इसी महीने की 19 तारीख को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। लोग हमजा उर्फ जसकीरत सिंह की कहानी जानने के लिए काफी बेताब हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को चंद दिन बाकी है।

मुंबई से लेकर दिल्ली और अन्य शहरों में फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिक रही है। रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में इसने कमाई करना शुरू कर दिया है। इसी बीच डायरेक्टर आदित्य धर का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज को लेकर दिया गया बयान है जो सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है।

धुरंधर 2 से पहले आदित्य का बयान वायरल

धुरंधर का क्रेज केवल भारतीय दर्शकों में नहीं है बल्कि पड़ोसी मुल्क में भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब फिल्म का पहला हिस्सा 5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था। उसके बाद पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद भी 12 दिनों के अंदर लगभग 20 लाख लोगों ने अवैध तरीके से इसे डाउनलोड किया था।

क्या है बयान

एक तरफ जहां पड़ोसी मुल्क के लोग इस फिल्म को दूसरी तरफ डायरेक्टर आदित्य को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी या फिर नहीं। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के समय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जब उनसे यह पूछा गया कि उनकी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती तो उन्हें कैसा महसूस होगा?

इस बात के जवाब में आदित्य ने कहा था “मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर वह हम पर विश्वास करें और एक बार यह फिल्म देखें तो पाएंगे कि इसमें पाकिस्तानी जनता के खिलाफ कुछ नहीं बोला गया है। जो भी बोला गया है वह पेरिस में के खिलाफ है और अगर वह यह समझ जाए कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। किसी देश की जनता या इंसान के खिलाफ नहीं तो उन्हें यह फिल्म पसंद आएगी।”

ये फिल्में नहीं हुई रिलीज

धुरंधर को पाकिस्तान में रिलीज नहीं होने दिया गया और इसके पहले आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक भी पाकिस्तान के साथ गल्फ कंट्रीज में बन की गई थी। धुरंधर पार्ट वन को जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया तो इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सभी देशों में नंबर वन पर ट्रेंड करने का इतिहास रच दिया था। अब धुरंधर 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणवीर के किरदार हमज़ा अली मजारी पर फोकस किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews