‘Dhurandhar 2’ को बकवास कहते नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मेरे पास इतना…

एक तरफ जहां धुरंधर 2 की धूम मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी इस फिल्म पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे बकवास बताया है और इसे देखने को समय की बर्बादी कहा है।
Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाते हुए दिखाई दे रही है। फिल्म की कहानी और एक्शन दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। कमाई के मामले में इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नेटीजंस से भी इसे अच्छा रिस्पांस मिला है।

एक तरफ तो फिल्म जबरदस्त वाहवाही लूट रही है। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा सांसद और AIMIM असदुद्दीन ओवैसी ने फिल्म पर जमकर निशाना साधा है। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है कि आदित्य धर की यह फिल्म उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई है। वह इसे बकवास बताते हुए दिखाई दिए और इसकी आलोचना भी की।

धुरंधर 2 पर ओवैसी का रिएक्शन

बातचीत करने के दौरान धुरंधर को लेकर ओवैसी ने कहा पिक्चर है वह? 3 घंटे बकवास, मेरे पास इतना टाइम नहीं है कि 3 घंटे की फिल्म देखूं। मैं बस इतनी आशा करता हूं कि जब मैं एक घंटा बोलूं तो लोग मुझे सुनें।

ओवैसी यही नहीं रुके उन्होंने कहा की फिल्म में गाली गलौज और हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा और क्या दिखाया गया है? उन्होंने कहा 3 घंटे देखने के बाद मेरे मन में यह सवाल आता है कि क्या मुसलमान को गाली देना जरूरी है या नहीं। भला किसके पास इतना समय है कि कोई यह सब देखेगा।

जब उनसे यह कहा गया की पूरी दुनिया फिल्म देख रही है और यह लोगों को पसंद भी आ रही है इस पर उन्होंने कहा हम हैदराबाद में बोलते हैं कि प्यारे इन चीजों को दिल पर मत लो, मुर्दे पर लो तो हम मुर्दे पर लेकर छोड़ देते हैं उसको।

कैसा है फिल्म का हाल

धुरंधर 2 के परफॉर्मेंस की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतने 716 करोड रुपए और दुनिया भर में 1100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसे आदित्य धर ने लिखा है और निर्देशित किया है। इसका प्रोडक्शन ज्योति देशपांडे, आदित्य और लोकेश धर के साथ जियो स्टूडियो और बी 62 स्टूडियो के बैनर तले किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews