मेजर इकबाल और हमजा के ब्रोमांस पर दिल हार बैठे फैंस, धुरंधर 2 के सेट से बिहाइंड द सीन तस्वीरें वायरल

अर्जुन रामपाल ने धुरंधर 2 के सेट से कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
Dhurandhar 2

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हुई दिखाई दे रही है। यह लगातार शानदार बिजनेस कर रही है। आदित्य धर ने इस फिल्म में कई ऐसे सीन क्रिएट किए हैं जिन्हें देखकर लोग सिनेमाघर में तालियां बजाने पर मजबूर हो गए हैं। वहीं कुछ सीन ऐसे भी हैं जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहे हैं।

फिल्म की शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स और अंत सब कुछ बहुत ही शानदार है। क्लाइमेक्स में हमज़ा अली और मेजर इकबाल के बीच जबरदस्त फाइट दिखाई गई है। फिल्म में इन दोनों ने एक दूसरे का जमकर खून बहाया है। अब इन दोनों कलाकारों की बिहाइंड द सीन तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें इनका ब्रोमांस नजर आ रहा है। फैन इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अर्जुन-रणवीर की बिहाइंड द सीन तस्वीर

धुरंधर 2 के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई है। दरअसल, खुद अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इन्हें शेयर किया है। यह फोटो रील है, जिसमें उन्होंने अपनी शुरुआती करियर से लेकर धुरंधर 2 तक की सक्सेस के लिए ऑडियंस को धन्यवाद दिया। एक्टर के कैप्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया लेकिन इसी बीच क्लाइमेक्स सेट से रणवीर और अर्जुन के ब्रोमांस की जो तस्वीर सामने आई है वह फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

एक्टर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा “बचपन में काउबॉय का खेल खेलने से लेकर पहली फिल्म ‘मोक्ष’ मिलने और ‘धुरंधर’ की सक्सेस तक, मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे इस अहम सफर का हिस्सा रहे। मेरी फैन फैमिली का शुक्रिया, जो इतने सालों तक मेरे साथ रही। धुरंधर के परिवार और मेरे बब्बर शेर का भी धन्यवाद देता हूं क्योंकि वह हमेशा मेरे साथ पिलर की तरह खड़े रहे। मैं इस वक्त बहुत ज्यादा खुश हूं। धैर्य, लगन और जुनून से सपने सच होते हैं। धुरंधर द रिवेंज में म्यूजिक मंत्रमुग्ध करने वाला है। एक्शन टीम भी बहुत शानदार है, सभी का शुक्रिया।”

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

फैंस को पसंद आई एक्टिंग

अर्जुन रामपाल की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा धुरंधर में आपकी एक्टिंग हमें बहुत पसंद आई। एक ने कहा प्लीज आप धुरंधर 2 के बिहाइंड द सीन की और भी फोटो शेयर करो। एक यूजर ने लिखा हमजा और इकबाल का ब्रोमांस, बतौर एक्टर आप हम सबके लिए ब्लेसिंग हैं। आपको स्क्रीन पर देखकर बहुत अच्छा लगता है। बता दें कि फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है और क्लाइमेक्स में रणवीर को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews