रिलीज से पहले इंटरनेशनल मार्केट में धुरंधर 2 की धूम, एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमा रही फिल्म

धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। एडवांस बुकिंग कलेक्शन में इस फिल्म ने कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।
Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के पहले हिस्से में सिनेमाघरों में जमकर धूम मचाई। अब दूसरा हिस्सा अपनी रिलीज के पहले धूम मचाता दिखाई दे रहा है।

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी कमाल के हैं। USA प्रीमियर में इसकी एडवांस बुकिंग किसी हिंदी फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की तरफ इशारा कर रही है।

रिलीज से पहले धुरंधर का कमाल

रिलीज से पहले 3 मार्च की सुबह 10 बजे तक इस फिल्म ने USA में 220 जगह पर 300 से ज्यादा शो में लगभग 4000 टिकट बेचे हैं। ओपनिंग डे पर इसकी बिक्री 100k के आंकड़े को पार कर चुकी है।

किसी भी हिंदी फिल्म के लिए ओवरसीज लेवल पर यह अच्छी शुरुआत है। यह फिल्म अभी सिनेमार्क और AMC सिनेमा में नहीं दिखी है। जैसे ही यह दोनों चैन खुलेगी फिल्म की सेल्स में वृद्धि देखने को मिलेगी। फिल्म के पास अभी एडवांस बुकिंग कलेक्शन इकट्ठा करने और रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी दिन बाकी है।

विदेशों में मची धूम

US मार्केट के अलावा यूके सहित दूसरे मार्केट में भी धुरंधर 2 की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी कुल मिलाकर ओवरसीज एडवांस बुकिंग USD 150k है, जो भारतीय रुपयों में 1.37 करोड़ है।

दर्शकों को ट्रेलर का इंतज़ार

फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों में ट्रेलर रिलीज किया जाने वाला है जिसके बाद फिल्म की बिक्री और भी बढ़ सकती है।

ये कलाकार आएंगे नजर

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। पहले हिस्से में अक्षय खन्ना को दिखाया गया था अब वह फ्लैशबैक में वापसी करते हैं या नहीं यह फिल्म की रिलीज के बाद पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews