साउथ की 4 भाषाओं में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की घोषणा

धुरंधर इस समय बड़े पर्दे पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा दी है। अब इसके सीक्वल से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा।
Dhurandhar 2

जब भी पैन इंडिया फिल्में रिलीज होने की बात आती है तो लोगों को साउथ सिनेमा की याद आ जाती है। अक्सर साउथ की फिल्में बड़े लेवल पर देश भर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाती है। इन दोनों आदित्य धर की धुरंधर जबरदस्त चर्चा में बनी है। दुनिया भर से इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है।

अब ये खबर सामने आ रही है कि मेकर्स ने इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया है। कमाई के मामले में एक के बाद एक इसने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब ये खबर सामने आ रही है कि इसका दूसरा हिस्सा साउथ की 4 भाषाओं में रिलीज होगा। इसे हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। इसे लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

पैन इंडिया रिलीज होगी धुरंधर

मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल करने के बाद धुरंधर अपने सीक्वल के साथ बड़े लेवल पर वापसी करने को तैयार है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका दूसरा हिस्सा और भी बड़ा होने वाला है। वैसे भी साउथ के दशकों में फिल्म का सीक्वल को लेकर अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट है।

पांच भाषाओं में होगी रिलीज

मेकर्स ने बताया है कि अगले साल ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस दिन गुड़ी पड़वा भी है और हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषा में देश विदेश में फिल्म रिलीज की जाएगी। पांच भाषाओं में फिल्म रिलीज करने पर मेकर्स का कहना है कि तूफान हर जगह आएगा।

हो रही थी डब वर्जन की मांग

धुरंधर वैसे तो सिर्फ हिंदी में रिलीज की गई थी लेकिन साउथ के दर्शकों ने भी इसे जमकर प्यार दिया। सोशल मीडिया पर एस्से शानदार प्रतिक्रिया मिली। साउथ के डिस्ट्रीब्यूटर और थियेटर ओनर इसके डब वजन की मांग कर रहे थे। इसी को देखकर यह फैसला लिया गया की सीक्वल को हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इससे देश-विदेश में रहने वाले दर्शक अपनी भाषा में फिल्म देख सकेंगे।

कितनी हुई कमाई

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। अपनी कमाई से ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर में शामिल हो गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर का मौका है ऐसे में इसकी कमाई जारी रहने की उम्मीद है। 20 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 935.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews