बड़ा धमाका करने को तैयार Dhurandhar के मेकर्स, साल के आखिर में फैंस को मिल सकता है सरप्राइज

धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज से दर्शकों को जमकर एंटरटेन करने वाले आदित्य धर अब एक नए सरप्राइज के साथ तैयार हैं। फिल्म की को-प्रोड्यूसर ने साल के अंत तक फैंस को एक सरप्राइज देने की बात कही है।
Dhurandhar

धुरंधर और धुरंधर 2 ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। आदित्य धर की इस फिल्म फ्रेंचाइजी ने केवल अपनी कहानी से बल्कि कमाई से भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। इसकी दूसरी किश्त को काफी जल्दी रिलीज किया गया लेकिन दर्शकों ने इस पर भरपूर प्यार बरसाया। अभी भी फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आती रहती है।

धुरंधा 2 देखने के बाद फैंस को ऐसा लग रहा था कि हमजा का यह सफर यहीं खत्म हो चुका है। लेकिन ऐसा नहीं है, अपनी रिलीज के महीनों बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने यह इशारा किया है कि अभी धुरंधर का सफर खत्म नहीं हुआ है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

अभी खत्म नहीं हुआ धुरंधर का सफर

ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि साल के अंत तक फैंस को कुछ रोमांचक देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। ज्योति ने कहा धुरंधर के साथ अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है। इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा। कुछ खास चीज है हमारे पास। उन्होंने यह तो नहीं बताया है कि क्या सरप्राइज है लेकिन इस खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। बीते दिनों की खबर आ रही थी कि आदित्य इसका तीसरा हिस्सा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब दर्शकों के लिए क्या पेश किया जाएगा इसपर सस्पेंस बना हुआ है।

कितना है कलेक्शन

धुरंधर के कलेक्शन की बात करें तो ये कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है । वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह दंगल से थोड़ा पीछे है। आने वाले दिनों में अगर यह 2000 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लेती है तो दंगल का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews