पेड प्रीव्यू शो में Dhurandhar The Revenge ने मचाई धूम, रिलीज के पहले दिन कर रही ताबड़तोड़ कमाई

लंबे इंतजार के बाद धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। बीते दिन इसका पेड प्रीव्यू शो रखा गया। जिसमें ये सारे रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आई।
Dhurandhar 2 The Revenge

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। 19 मार्च यानी आज इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज कर दिया गया है। रिलीज से पहले इस फिल्म का 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो रखा गया। यहां यह धूम मचाते हुए दिखाई दी।

एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही यह फिल्म जबरदस्त कमाई करते हुए दिखाई दे रही थी। वहीं जब इसका पेड प्रीव्यू शो रखा गया तो इसने अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा धूम मचा दी। चलिए जान लेते हैं कि प्रीमियर शो से इसने कितना कमाया है और पहले दिन की कमाई का आंकड़ा कहां पहुंच चुका है।

धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू शो में मचाई धूम

बुधवार को पूरे भारत में ‘धुरंधर द रिवेंज’ का रिव्यू शो शुरू किया गया था। जैसे ही इसे रिलीज किया गया इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया। इसने किसी भी भारतीय फिल्म के पेड प्रीव्यू के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अकेले भारत में 6000 स्क्रीन पर इसके 9000 शो दिखाए गए।

प्रीव्यू शो की टिकट आम टिकट की तुलना में काफी ज्यादा थी। इसके शो पहले ही हाउसफुल हो चुके थे। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इसने धुरंधर के पीछे छोड़ दिया। जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन 28 करोड रुपए था। इसने 52.71 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है।

कैसा है पहले दिन का हाल

धुरंधर द रिवेंज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे जबरदस्त रिस्पांस मिलता दिखाई दे रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन सुबह 10 बजे तक इसने 9.39 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह से पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलकर इसका कलेक्शन 53.39 करोड़ हो गया है। पहले दिन इसके बंपर कलेक्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

कैसी है धुरंधर द रिवेंज

धुरंधर द रिवेंज में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले हिस्से ने दुनिया भर में 1300 करोड़ कमाए थे। अब सीक्वल क्या कमाल दिखाता है, ये आने वाले दिनों में पता लग जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews