Dilip Joshi ने TMKOC से लिया ब्रेक! पकड़ा धर्म का रास्ता

Dilip Joshi

Dilip Joshi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो है। जो पिछले 15 सालों से अपने धमाकेदार एपिसोड से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ रहा है। इस शो में अब तक कई नए कलाकारों की एंट्री हुई और पुराने कलाकारों ने इसे अलविदा कहा, लेकिन दर्शकों का प्यार इसके लिए अभी वैसा का वैसा ही बना हुआ है बल्कि यह दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अब तक कई कलाकारों ने शो को अलविदा कहा है और अब एक और कलाकार ने इससे दूरी बनाने का फैसला लिया है।

फैंस के लिए यह खबर थोड़ी शॉकिंग होने वाली है क्योंकि सीरियल के सबसे चर्चित किरदार जेठालाल ने ब्रेक लेने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि वर्षों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के किरदार में नजर आ रहे दिलीप जोशी कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लेने जा रहे हैं।

धार्मिक यात्रा पर दिलीप जोशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिलीप जोशी के ब्रेक लेने की खबरें सिर्फ हवा में ही सामने नहीं आ रही है, बल्कि उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक वह काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ तंजानिया गए हैं। वो धार्मिक ट्रिप पर निकले हैं, जहां वह स्वामीनारायण मंदिर में होने वाले एक फंक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके अलावा वह आबू धाबी भी जाएंगे और यहां पर बना रहे भी हिंदू मंदिर से जुड़े फंक्शन में शामिल होंगे।

हाल ही में जब बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया था, तब सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थी। तस्वीरों में भी दिलीप कहीं नजर नहीं आए थे इसके बाद से यह कहा जा रहा था कि वह शो छोड़ रहे हैं। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है वह सिर्फ परिवार के साथ यात्रा पर निकले हैं और जल्दी अपनी यात्रा खत्म कर सेट पर वापस लौट जाएंगे।

शो को होगा नुकसान

दिलीप जोशी इस शो के सबसे मुख्य कलाकार हैं और हर एपिसोड में उनकी गहरी भूमिका देखी जाती है। ऐसे में वह अगर शो से ब्रेक लेते हैं और नजर नहीं आते हैं तो इसका असर सीधा टीआरपी पर पड़ सकता है। पहले जब दया का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने शो को छोड़ा था तो टीआरपी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। वहीं भव्य गांधी जो टप्पू का किरदार निभाते थे, उनके जाने से भी शो पर बहुत फर्क पड़ा था। अब दिलीप जोशी के ब्रेक से टीआरपी की लिस्ट में कितना अंतर आता है, यह देखने वाली बात होगी क्योंकि फिलहाल शो टॉप फाइव में बना रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews