
Dimple Kapadia Reveals about Akshay & Twinkle : अक्षय कुमार पिछले कई दशकों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों, फिटनेस और पंक्चुअलिटी के लिए मशहूर हैं। वहीं, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ उनकी जोड़ी भी हमेशा चर्चा का विषय रहती है। आज हम बी-टाउन के इस पावर कपल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा करेंगे, जिसका खुलासा ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया ने एक इवेंट के दौरान किया था।
दरअसल, यह घटना 2015 की है, जब डिंपल कपाड़िया ने “मिसेज फनीबोंस” किताब के लॉन्च इवेंट में अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह घटना उनकी शादी के बाद की रस्म से जुड़ा है।
शेयर किया मजेदार किस्सा
डिंपल ने कहा, “जब शादी के बाद मैं पहली बार ट्विंकल और अक्षय के घर गई, तो वहां खिचड़ा सेरेमनी चल रही थी। इस दौरान अक्षय ने अपने हाउस हेल्पर से काला नमक वाला सोडा मंगवाया। हालांकि, इस दौरान जैसे ही उन्होंने कुछ बोलने की कोशिश की अक्षय ने तुरंत उनका मुंह बंद कर दिया, लेकिन वह रुकने वाली कहां थी। उन्होंने किस्सा को सुनाते हुए आगे कहा, ‘नहीं-नहीं, मुझे यह किस्सा बताना ही होगा। वह नई-नई दुल्हन बनी ट्विंकल वहीं बैठी थी और कह रही थी ‘जब पेट खराब हो, तो हवा इधर-उधर से जाने पर घबराना क्यों!’ सोचिए, मैं वहां बैठी थी और ये सब हो रहा था।’”
हंस पड़े सभी लोग
डिंपल के इस मजेदार किस्से ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया। यह वीडियो भी बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



