बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कमाल दिखाएंगी दिशा पाटनी, ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर की फिल्म से करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी जल्द ही हॉलीवुड में अपना कमाल दिखाने वाली हैं। उन्हें एक शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म में देखा जाने वाला है। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी।
Disha Patani

आजकल बॉलीवुड के सितारों का हॉलीवुड में डेब्यू करने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर केविन स्पेसी की फिल्म होलीगार्ड्स से अपना डेब्यू करेंगी।

बता दें कि यह एक सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी मेक्सिको में शूटिंग की गई है। इसमें दिशा के साथ कई इंटरनेशनल लेवल के सितारों को देखा जाने वाला है। अपनी इस फिल्म के साथ 20 साल बाद केविन डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। चलिए आपको बता देते हैं की एक्ट्रेस को किस अंदाज में देखा जाने वाला है।

ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। फिल्म में दिशा पाटनी के साथ डॉल लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और ब्रीयाना नजर आने वाले हैं।

मैक्सिको में हुई शूटिंग

इस सुपरनैचुरल फिल्म की शूटिंग मेक्सिको के डुरैंगों में की गई है। 2025 के कांस फिल्म फेस्टिवल में इसका ट्रेलर दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस उसकी शूटिंग के लिए जनवरी में गई थी। इसमें जो सीन दिखाए गए हैं वह बहुत ही शानदार है। फिल्म देखने के बाद फैंस को कई सारे सरप्राइज मिलने वाले हैं।

एक्साइटेड हुए फैंस (Disha Patani)

दिशा पाटनी के हॉलीवुड में डेब्यू करने की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि उन्हें वेलकम टू द जंगल में भी देखा जाने वाला है जो 2025 में ही रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन, अक्षय कुमार और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews