एक्ट्रेस जो थी ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की मेड, टीवी सीरियल ने दिलाई जबरदस्त पहचान, बन गई दर्शकों के दिलों की जान

दिशा वकानी दर्शकों के बीच एक फेमस नाम है जिन्हें सबसे ज्यादा पहचान अपने टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की वजह से मिली। इतनी पहचान हासिल करने से पहले वह कभी ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की मेड के किरदार में नजर आई थी।
Disha Vakani

टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक ऐश्वर्या, अनुष्का, आलिया सितारों को तो हम सभी जानते हैं। ये ऐसे नाम हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में बेहतरीन मुकाम हासिल किया है और यह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। केवल नाम लेने की जरूरत होती है और लोग इनके बारे में अगला पिछला सब कुछ बता सकते हैं।

इन नामी सितारों के अलावा कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने किरदार तो हमेशा सपोर्टिव निभाए हैं। लेकिन दर्शकों के बीच इतना स्टारडम हासिल किया कि यह किसी बड़े सितारे से कम नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शानदार एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिसे ऐश्वर्या राय की दासी से लेकर प्रियंका चोपड़ा की मेड तक का किरदार निभाया है।

बनी ऐश्वर्या और प्रियंका की दासी

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ,वह कोई और नहीं बल्कि टेलीविजन की मशहूर दया भाभी हैं। जिन्होंने ऐश्वर्या राय की दासी से लेकर प्रियंका चोपड़ा की मेड तक का किरदार निभाया है। दिशा टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें काफी समय से एक्टिंग से दूर देखा जा रहा है लेकिन उनका स्टारडम आज भी वैसा ही है।

बड़े बड़े सितारों के साथ किया काम

दिशा वकानी आज से नहीं बल्कि लंबे समय से एक्टिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 1997 में उन्होंने फूल और आग, कमसिन, मंगल पांडे, जोधा अकबर, देवदास जैसी शानदार फिल्मों में बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया। इन सभी फिल्मों में एक्ट्रेस का स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिला। हालांकि उसके बाद देवदास करते हुए उन्होंने 2002 में टीवी की तरफ अपने कदम बढ़ाए और यह उनकी सफलता की शुरुआत होने की पहली स्टेप थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव स्टोरी 2050 में भी काम किया था जिसमें उन्हें एक्ट्रेस की नौकरानी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।

इन सीरियल में किया काम

दिशा वकानी ने जब टीवी की और कदम रखा तो उन्हें 2002 में जुस्तजू, 2004 में खिचड़ी, आहट और 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनते हुए देखा गया। बागी सीरियल तक तो ठीक था लेकिन जब वह TMKOC का हिस्सा बनी तो मानो सफलता ने उनके हाथ हमेशा के लिए थाम लिए।

Disha Vakani

चाइल्ड एक्टर हैं दिशा (Disha Vakani)

दिशा वकानी की एक्टिंग का यह करियर उनके बचपन से ही शुरू हो गया था। वह थिएटर आर्टिस्ट थी और छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाने शुरू कर दिया था। उन्हें एक्टिंग का ऐसा शौक लगा कि वह बॉलीवुड और टेलीविजन सभी जगह नजर आए और खूब पहचान हासिल की।

एक्टिंग से बनाई दूरी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने दयाबेन के किरदार से दिशा वकानी ने घर-घर में अलग पहचान बनाई। इस किरदार को उन्होंने इतनी बखूबी से पर्दे पर उतर के लोग आज भी उन्हें मिस करते हैं। उन्हें याद करने की वजह यह है कि जब 2017 में वह मां बनी तो उन्होंने परिवार और बच्चों की देखभाल के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली। अक्सर उनके शो में वापस लौटने की खबरें सामने आती है लेकिन अब तक उन्होंने वापसी नहीं की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews