
Dunki Drop 8 : बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान के लिए पिछला साल यानी की 2023 ब्लॉकबस्टर रही थी। पिछले साल ही 22 दिसंबर को उनकी फिल्म डंकी ड्रॉप बड़े पर्दे पर रिलीज की जा चुकी है। बता दें कि यह फिल्म इमोशनल, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है लेकिन रिलीज होने के इतने दिन बाद अब यह दर्शकों का मन को अपनी ओर खींच पाने में असफल है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद तो बहुत ज्यादा धमाल मचाया लेकिन इसके दो हफ्ते बाद यह सुस्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है।

कैप्शन में लिखी ये बातें
इस गाने का एक वीडियो शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, अपनी मिट्टी, अपना देश कैसा भी हो, अपने लिए घर जैसा होता है। जब भी कोई इसे छोड़ कर जाता होगा, उसका दिल इसी तरह का कोई गीत गाता होगा। चल वे वत्ना…फिर मिलेंगे। बैठके लंबी… बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी को इस मधुर कृति के उपहार के लिए बहुत आभार व्यक्त किया है।
View this post on Instagram
जावेद अली ने दी आवाज
इस गाने की बोल “चल वे वतना” है, जिसे जावेद अली ने गया है। इस गाने में किंग खान, तापसी पन्नू और वरुण ग्रोवर नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्हें काफी इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, गाना उन भारतीयों के लिए है जो दूसरे देश जाते हुए अपनी मातृभूमि को भावनात्मक रूप से अलविदा कहते हैं। बता दें कि इस फिल्म का शाहरुख खान के फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, जिसके लिए सिनेमा घरों में बहुत लंबी लाइन भी लगी हुई थी। लोगों को फिल्म ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी बहुत ज्यादा पसंद आ रहे हैं। राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बनी है जिसमें चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो कि इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी हार्डी यानी शाहरुख खान पर होती है। यह एक प्रकार से रोलर कोस्टर राइड जर्नी पर आधारित फिल्म है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

