रिलीज से पहले धड़ल्ले से हो रही Dream Girl 2 की एडवांस बुकिंग, दर्शक कर रहे फिल्म का इंतजार

Dream Girl 2 advance booking

Dream Girl 2 Advance Booking: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। लंबे समय से दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म के पहले हिस्से में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा को देखा गया था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है और इसकी एडवांस बुकिंग भी अच्छी चल रही है। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

फिल्म के दोनों कलाकार आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे प्रमोशन में जुटे हुए हैं और जगह-जगह जाकर फैंस से मुलाकात कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन पूरी तरह से स्ट्रेटजी के आधार पर किया जा रहा है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि रिलीज से 2 दिन पहले फिल्म कितनी कमाई कर चुकी है।

ड्रीम गर्ल 2 की एडवांस बुकिंग

फिल्म की रिलीज के 2 दिन पहले के एडवांस बुकिंग आंकड़ों की बात की जाए तो 22 अगस्त तक अलग-अलग सिनेमाघर में इसके 14000 टिकट बुक हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि रिलीज से पहले फिल्म के 60 हजार टिकट बिक सकते हैं। ओपनिंग डे का कलेक्शन भी 9 करोड़ तक जाने की बात कही जा रही है।

गदर 2 का होगा असर

इस समय सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए दिखाई दे रही है। कमाई के मामले में इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सभी फिल्मों को पटखनी देते हुए आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि इसकी कमाई का असर ड्रीम गर्ल 2 पर पड़ सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews