
Drishyam 2 : अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। बता दे इससे पहले Drishyam ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया था। मर्डर मिस्ट्री पर बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और फिल्म की कमाई भी अच्छी खासी हुई थी। ये कहानी ऐसी है जो हर किसी के दिमाग में आज भी है। दर्शकों को लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। बता दे दृश्यम 2 के सिनेमा घरों में रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यह फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस से भरा हुआ है। जिसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

दरअसल, इस फिल्म में सात साल बाद मर्डर मिस्ट्री का केस खुला है। जिसमें विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए एक बड़ा कंफेसन करते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर फैंस लगातार फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, “दृश्यम 2 एक कमाल की फिल्म है। फिल्म का सस्पेंस थ्रिलर आप को पूरी फिल्म के दौरान बांधे रखेगा। अजय देवगन ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। अक्षय खन्ना अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए। अभिषेक पाठक का डायरेक्शन एक्सीलेंट है।”
#Drishyam2 Review : DRISHYAM 2
is Simply Brilliant an
Edge-of-the-seat Suspense thriller which will keep you engaged throughout its duration. @ajaydevgn Outstanding Performance.. Akshaye Khanna Impactful..@AbhishekPathakk Excellent Direction. #Drishyam2ReviewRating: ⭐⭐⭐⭐ pic.twitter.com/sMm9wPnor2
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) November 18, 2022
जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि, “बांधे रखने वाली कहानी है। पता भी नहीं चला और इंटरवेल आ गया। स्मार्ट और एक्सपेक्टेड ट्विस्ट इंटरवल के पहले आ जाता है। अक्षय खन्ना की एंट्री भी एक घंटे बाद होती है। फिल्म के दूसरे हाफ का इंतजार जारी है।”
#Drishyam2 Interval
Gripping story.pata bhi nahi chala aur interval aagaya.
Smart and unexpected twist before interval.
Akshaye Khanna ki entry bhi 1 ghante baad hi hoti hai.
Waiting for other half.— Yogesh Rokde (@yogirokde) November 18, 2022
साल 2015 में आई साउथ फिल्म की रीमेक दृश्यम को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में लंबे समय समय बाद अजय के साथ तब्बू भी नजर आईं थी। जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खुब पसंद किया गया था। इसी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने दूसरे पार्ट को लाने का ऐलान किया था और अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है। बता दें कि अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में स्वामी चिन्मयानंद की सीडी और कुछ पुराने बिल नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कुछ पुराने बिल मिले हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

