‘दृश्यम 3’ के नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, फैंस बोले- जल्दी लाओ टीजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर कर इस एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
Drishyam 3

अजय 10 दिन की फिल्म दृश्यम 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें विजय सलगांवकर के किरदार में देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। टॉक्सिक और धुरंधर के बाद इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक कहा जा रहा है।

धुरंधर 3 अक्टूबर में रिलीज की जाने वाली है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बना रहे इसलिए मेकर्स भी इससे जुड़ी कोई ना कोई जानकारी लगातार शेयर कर रहे हैं। हर दूसरे दिन ऑडियंस के लिए कुछ ना कुछ नया परोसा जा रहा है। अब इसी कड़ी में एक्टर का नया लुक सामने आया है, जिसने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है।

दृश्यम 3 से अजय देवगन का नया लुक

मेकर्स ने एक्टर का नया पोस्टर शेयर किया है। इतना ही नहीं यह भी क्लियर कर दिया गया है कि विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार ये पोस्टर कैसा है और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया है।

कैसी होगी विजय सलगांवकर की कहानी

अजय देवगन का नया पोस्टर स्टार स्टूडियोज 18 ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस नए पोस्टर में अजय देवगन गाड़ी में बैठे हुए हैं और शीशे की तरफ लगातार देख रहे हैं। उनकी आंखों में परिवार के लिए चिंता दिखाई दे रही है। उनकी गाड़ी के पीछे एक पुलिस वैन दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा ‘सही या गलत जो भी हो, मैं अपनी फैमिली के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं।’

कैसा रहा यूजर्स का रिएक्शन

इस सस्पेंस थ्रिलर का पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक ने कहा आप दृश्यम 3 के इस पार्ट के बाद फिल्म का सस्पेंस खत्म कर देना। एक ने कहा सीट बेल्ट कमर से बांध लो। एक ने कहा प्लीज ट्रेलर और टीजर जल्दी से रिलीज करो, अब सब्र नहीं हो रहा।

कब आएगी फिल्म

दृश्यम 3 की रिलीज की बात करें तो अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शकों के लिए सस्पेंस का एक नया अध्याय शुरू होगा। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews