Dua lipa ने कैलम टर्नर से रचाई शादी, 17वीं सदी के विला में मनाया जाएगा जश्न

दुआ लिपा ने कैलम टर्नर से शादी कर ली है। एक निजी समारोह में हुई इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Dua Lipa

फेमस पॉप स्टार दुआ लिपा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक्टर कैलम टर्नर से शादी कर ली है। लंदन में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में इन दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा। इस प्राइवेट शादी की तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

दुआ यंगस्टर्स के बीच काफी फेमस है और उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा से चर्चा का विषय रही हैं। यह बताया जा रहा है कि इन दोनों ने लंदन के ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली।

Dua lipa की तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर इस न्यूली मैरिड कपल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में यह कुछ करीबी लोगों के साथ मैरिज रेवेन्यू से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस शादी के बारे में वोग ने बताया कि लिपा ने रोजबेरी की डिजाइन की गई कॉस्टयूम पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ग्लव्स, जूते और एक कैप पहनी थी। वहीं टर्नर नेवी कलर के सूट में टाई पहने नजर आए। दोनों ही एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था और मुस्कुराते हुए बाहर निकल रहे थे।

करीबी लोगों के बीच शादी

दुआ और टर्नर ने लगभग 30 से 40 मिनट के समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बीच शादी की। ये अब अगले हफ्ते तीन दिन तक शानदार इटालियन जश्न मनाते हुए दिखाई देंगे। ये सिसिली के पलेर्मो में होने वाला है, लेकिन इसके पहले दोनों कानूनी रूप से शादी करने वाले हैं।

होगा भव्य समारोह

सिसिली में होने वाले शादी की रस्में और जश्न 17वीं सदी के विला वालग्वार्नरो में निभाई जाएगी। इसके लिए विला इगिया में सुइट्स बुक किए गए हैं। यह समारोह गुरुवार से शनिवार तक चलेगा।

दो साल पहले सामने आया रिश्ता

लिपा और टर्नर का रिश्ता 2 साल पहले फैंस के सामने आया था। हालांकि इसके बावजूद भी इन्होंने रिलेशनशिप को लोगों की नजरों से दूर रखा। कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में इन दोनों को साथ में देखा गया लेकिन यह कभी भी निजी जिंदगी के बारे में बात करते दिखाई नहीं दिया। जून 2025 में लिपा ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी और टर्नर की सगाई हो गई है।

इन गानों के लिए है महशूर

अपनी निजी जिंदगी के अलावा लिपा बेहतरीन म्यूजिक के लिए फेमस हैं। उन्होंने डॉन्ट स्टार्ट नाउ, लैविटेटिंग, न्यू रूल्स जैसे शानदार गाने गाए हैं। वो एक ब्रिटिश गायिका और गीतकार हैं। अपने करियर में अनगिनत गानों के लिए उन्हें सात ब्रिट अवॉर्ड और तीन ग्रैमी मिल चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews