एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ED ने की पूछताछ, जानें क्या है इस विवाद का असली सच

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की ED के सामने पेशी ने एक बार फिर महादेव बेटिंग एप के विवाद को गरमा दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग को बढ़ावा दिया।
Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia: बीते दिन गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया गुवाहाटी में परिवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुई है। उन पर आरोप है, कि उन्होंने भारतीय प्रीमियर लीग मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग को बढ़ावा दिया है, जो महादेव ऑनलाइन जुआ और बेटिंग प्लेटफार्म के लिए सहायक एप्लीकेशन पर किया जा रहा था।

ED महादेव बैटिंग एप की सहायक एप Fair Play पर आईपीएल मैचों को प्रमोट करने के मामले में तमन्ना से पूछताछ कर रही है। इस ऐप से आईपीएल के मैचों का अवैध प्रसारण किया गया, जिसके कारण Viacom को एक करोड़ का नुकसान हुआ।

HPZ ऐप प्रमोशन की जांच

आपको बता दें, ED द्वारा तमन्ना भाटिया से HPZ एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई है। क्योंकि इस ऐप को तमन्ना ने प्रमोट किया था। यह ऐप महादेव बेटिंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि, तमन्ना को इस मामले में आरोपी नहीं माना जा रहा है, उन्हें बस यह जानने के लिए बुलाया गया है कि उन्होंने इस ऐप को क्यों प्रमोट किया। जांच का उद्देश्य केवल यह देखना है, कि क्या उनके प्रमोशन में कोई अनियमितता थी।

पिछले साल रणबीर और श्रद्धा कपूर से की थी पूछताछ

आपको बता दें, पिछले साल से ही महादेव बैटिंग एप चर्चा में आया था। जब ED ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया था। यह दोनों उस एप के विज्ञापनों में नजर आए थे। बेटिंग एक्सचेंज प्लेटफार्म Fairly Play कई खेल और मनोरंजन के विकल्प देता है। यह महादेव ऑनलाइन जुआ ऐप का एक हिस्सा है, जो कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, पोकर, बैडमिंटन, टेनिस और फुटबॉल जैसे लाइव खेलों पर अवैध बैटिंग की सुविधा देता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews