अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे Elvish Yadav, ED ने दर्ज किया केस, मुश्किल में यूट्यूबर

यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कोबरा कांड मामले के बाद अब ED ने उनपर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
Elvish Yadav

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोबरा कांड केस में नाम सामने आने के बाद वह पुलिस का स्टडी में घिर गए थे और अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम सामने आया है। यूट्यूबर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है और हाल ही में ED ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ जोनल ऑफिस में उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

मुश्किल में फंसे एल्विश

एक के बाद एक एल्विश किसी न किसी मुसीबत में फंसते चले जा रहे हैं। पहले सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी और लंबी पूछताछ भी चली थी। वहीं अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, उनके पास जितनी भी महंगी कार मौजूद हैं उसके बारे में जांच बैठाई जा सकती है।

17 मार्च को नोएडा पुलिस ने उन्हें कोबरा कांड में गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में उनसे पूछताछ की गई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहे हैं लेकिन अब ईडी ने उन पर शिकंजा करने की तैयारी कर ली है। इस मामले में एल्विश की तरफ से अब तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। कोबरा कांड में जेल से बाहर आने के बाद वह खुद को बेकसूर बताते नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि लोगों को उनकी सक्सेस रास नहीं आ रही है इसलिए उन्हें बिना वजह फंसाया जा रहा है।

ये था मामला

बता दें कि 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने एक पार्टी में सांप का जहर इस्तेमाल करने के मामले में केस दर्ज किया था। इस फिर में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और एल्विश का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। यह मामला सामने आने के बाद एल्विश ने सारे आरोपों को गलत बताया था। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला भी कोबरा कांड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews