एड शीरन ने ए आर रहमान के साथ लगाए ठुमके, वीडियो किया शेयर, झूमे फैंस

काफी कम उम्र से उन्होंने अपने फैमिली को संभाला है। आज वह अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि वह हर लोगों के दिलों में बसते हैं।
AR Rahman

AR Rahman : देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुके ए आर रहमान अक्सर ही मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी बीच वह एड शीरन के संगीत समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिटिश गायक के साथ शेप ऑफ यू और उर्वशी उर्वशी के मैशअप पर ठुमके लगाए। इस दौरान वहां मौजूद फैंस भी अलग ही उत्साह में नजर आए। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

ए आर रहमान के गाने लोगों को मुंह जुबानी याद है। इनमें से कुछ गाने ऐसे हैं, जो सदाबहार हैं। जिसे लोग हमेशा गुनगुनानाते हैं। सिंगर को सुरो का सरताज भी कहा जाता है।

लोगों के दिलों पर करते हैं राज

उन्होंने अपने अभिनय के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। उनके गाने लगभग हर लोगों की प्लेलिस्ट में सुनने को मिलती है। इसी बीच संगीत समारोह में डबल ऑस्कर विजेता ने उर्वशी उर्वशी गाने का तमिल संस्करण गया, जिसमें एड शीरन ने वैश्विक हिट शेप ऑफ यू की पंक्तियां शामिल की। बता दें कि एड शीरन इन दिनों भारत दौरे पर हैं, जो 15 फरवरी तक यहां रहेंगे।

शेयर की तस्वीर और वीडियो

जिसकी तस्वीर सिंगार ए आर रहमान ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। वहीं, एड शीरन ने भी वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, व्हाट एन ओनर एट द रेट ए आर रहमान।

पर्सनल लाइफ

सिंगर प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। बचपन से ही उन्होंने काफी संघर्षों का सामना किया है। 23 साल की उम्र में ए आर रहमान ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म को अपना लिया था। अपने पिता के साथ स्टूडियो में समय बिताने के दौरान उन्होंने कई म्यूजिक इक्विपमेंट बजाना सीखा। काफी कम उम्र से उन्होंने अपने फैमिली को संभाला है। आज वह अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि वह हर लोगों के दिलों में बसते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews