Ek Villain Returns: 8 साल बाद लौटा एक विलेन, सस्पेन्स और एक्शन से भरपूर है फिल्म की कहानी

Ek Villain Returns: 8 साल बाद लौटा एक विलेन, सस्पेन्स और एक्शन से भरपूर है फिल्म की कहानी

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। Ek Villain Returns:- 8 साल बाद एक विलेन रिटर्न्स आ चुका है। हाल ही में इसका पोस्टर सामने आया था और आज यानि 30 जून 2022 को एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर आउट हो चुका है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर के साथ एक नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बड़े पर्दे पर 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

इसके पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आ चुके हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी जो ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इससे पहले जारी किए गए पोस्टर में तारा सुतारिया और दिशा पटानी दोनों के किरदार काफी ज्यादा बोल्ड नजर आए। ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत पार्ट वन की कहानी से होती है, जहां सीरियल किलर राकेश महाकार की चर्चा हो रही होती है।

यह भी पढ़े… Samsung जुलाई में लॉन्च करेगा अपना नया M-series स्मार्टफोन, जाने क्या है इस 5G स्मार्टफोन का नाम

ट्रेलर को देख कर कौन हीरो है और विलेन इसका पता लगाना मुश्किल है। लेकिन फिल्म की कहानी पिछले भाग से भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो सकती है। यह सीरियल किलर उन लड़कियों पर अटैक करता है जिनके पहले से वन साइडेड लवर हो यानी सीरियल किलर प्रेमियों का मसीहा बनना चाहता है। फिल्म में फाइटिंग सीन्स बहुत सारे हैं। फिल्म देखने के बाद ही पता लगाया जा सकता है की एक विलेन कौन है?

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews