एकता कपूर ने एमी अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, इंडस्ट्री के लोगों ने दी बधाई

एकता कपूर ने एमी अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, इंडस्ट्री के लोगों ने दी बधाई

Ekta Kapoor Bags 51st International Emmy Award : इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स उत्कृष्टता का परिचय कराने वाला एक सम्मान है जो टेलीविजन उत्पादन और प्रसारण क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, तकनीकी टीमों और कंपनियों को दिया जाता है। जिसे न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया था, जहां आर्ट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े विश्वभर के सितारे पहुंचे थे। इस दौरान भारत का अलग ही स्वैग देखने को मिला। दरअसल, इस अवॉर्ड फंक्शन में फेमस प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर एकता कपूर को सम्मानित किया गया है। बता दें कि एकता पहली और एकमात्र इंडियन है, जिन्हें एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसका एक क्लिप एकता ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

अवार्ड क्लिप किया शेयर

अवार्ड क्लिप को शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में लिखा, “यह आपके लिए है भारत! हम आपके एमी को घर ला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां शोभा कपूर को धन्यवाद दिया है। जिनके साथ उन्होंने यह जर्नी शुरू की। एकता कपूर की इस अचीवमेंट के बाद फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में तुषार कपूर, रिद्धि डोगरा सहित कई अन्य नाम शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

एकता ने इंडिया को किया डेडिकेट

एकता ने कहा, “लोग हैरान हो जाते थे जब हम बहुत ही कम उम्र में कहा करते थे कि हमें प्रोड्यूसर बना है लेकिन कुछ साल बाद यह संभव हो पाया। इसके लिए मैं मेरे पिता और भाई को धन्यवाद देना चाहूंगी जो हर वक्त मेरे साथ खड़े रहे। आगे उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे और भतीजे लक्ष्य को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे सिखाया की मुश्किल पेस्ट कभी-कभी करिश्मा कर देता है। मैं इंडिया को भी धन्यवाद करना चाहूंगी और यह अवार्ड में इंडिया को डेडिकेट करना चाहती हूं।

जानें एकता का करियर

एकता कपूर ने अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में काफी उच्च स्थान पर खुद को स्थापित किया है। उन्होंने ‘हम पांच’ से अपना सफर शुरू किया और फिर ‘कहानी घर घर की’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘कलश’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कसम से’ जैसे बहुत से हिट टीवी शो बनाएं। उनका काम निरंतर दर्शकों को पसंद आता रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews