एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, धमकी देने वाले ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड रुपए की रंगदारी मांगी गई है। व्हाट्सएप मैसेज के जरिए उन्हें पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
Elvish Yadav

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उनसे 10 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है। धमकी भरा एक मैसेज विदेशी नंबर से एल्विश और उनके पिता को भेजा गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्विश से ये फिरौती लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई है। उन्होंने जानकारी दी है कि उनके पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी, जिसे वह नहीं उठा पाए। उसके बाद उन्हें व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें रंगदारी की मांग की गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

एल्विश यादव से रंगदारी की मांग

पुलिस को जो शिकायत की गई है उसमें एल्विश ने बताया है कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से एक कॉल आया था। वो कॉल उठा नहीं पाए। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। यह मैसेज केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनके पिता को भी किया गया है। इसमें 10 करोड रुपए मांगे गए हैं और रुपए न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 56 थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

जिस विदेशी नंबर से मैसेज आया है। उसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया है। यूट्यूबर से 10 करोड़ रुपए देने को कहा गया है। इतना ही नहीं पैसे ना मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह मामला जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मैसेज कहां से भेजा गया है और किसने किया है।

घर पर हो चुकी है फायरिंग

यह पहली बार नहीं है जब एल्विश को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। 17 अगस्त 2025 को उनके घर के बाहर तीन बाइक पर आए बदमाशों ने दो दर्जन राउंड फायरिंग की थी। ये मामला भी सेक्टर 56 थाना में कई धाराओं में दर्ज किया गया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और विदेश में बैठी भाऊ गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews