सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस हुए इमोशनल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस हुए इमोशनल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sidharth Shukla 2nd Death Anniversary : सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर साल 2021 में एक बड़ी चौंकाने वाली खबर थी। इस खबर ने उनके फैंस और फ़िल्म इंडस्ट्री को दुखी कर दिया। सिद्धार्थ शुक्ला भारतीय टेलीविजन के फेमस अभिनेता थे। उन्होंने कई पॉपुलर टेलीविजन शोज में काम किया था जैसे कि “बलिका वधू” और “बिग बॉस 13″। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपने फैंस के बीच एक खास स्थान बनाया था और आज सिद्धार्थ के निधन को 2 साल पूरे हो चुके हैं। आज तक उनका परिवार इस सदमे से बाहर नहीं आ पाया है। यह अकेले उनकी परिवार के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस और सारे फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका था। वहीं, आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फैंस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने अभिनय के दम पर फैंस के बीच अगल बॉन्ड बनाया था। उनकी यादें और उनका काम उनके फैंस के दिलों में अमर रूप से बस गए हैं। इसी कड़ी में उनके फैंस अलग-अलग तरह से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके बिग बॉस का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हम आज भी इस क्लिप के जरिए सीड की हसीं सुन सकते हैं। मैं आज भी उनको बहुत मिस करती हुं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मिस यू भाई, आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे।

https://twitter.com/shubshubh002/status/1697808845794591009?s=20

सिद्धार्थ शुक्ला का करियर

सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया और फिर टेलीविजन और फ़िल्मों में अपनी पहचान बनाई।

  • “बालिका वधू” – इस टेलीविजन सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी एक्टिंग कौशल से दीवाने की भूमिका में काम किया था, जिससे उन्हें बड़ी प्रशंसा मिली थी।
  • “दिल से दिल तक” – वे इस टेलीविजन सीरियल में भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे और उनकी एक्टिंग फैंस को प्रभावित करती रही।
  • “खतरों के खिलाड़ी 7” – सिद्धार्थ शुक्ला ने भारतीय रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी 7” में भाग लिया।
  • “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” – सिद्धार्थ शुक्ला ने इस बॉलीवुड फ़िल्म में एक मिनी-रोल में भी काम किया था, जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में थे।
  • “ब्रोकन बट ब्यूटीफुल” – सिद्धार्थ ने इस हिंदी रोमांस वेब सीरीज में भी काम किया था, जो ऑटम डोमिनेंस के चारों ओर घूमती है।
  • “बिग बॉस 13” – सिद्धार्थ शुक्ला का सबसे बड़ा मोमेंट टेलीविजन रियलिटी शो “बिग बॉस 13” में था, जिसमें वे शो के विजेता बने और उनका नाम देशभर में प्रसिद्धि और प्रशंसा मिली।

इस कारण हुई थी मौत

सिद्धार्थ शुक्ला ने न केवल अपने एक्टिंग कौशल से बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और विनम्रता के साथ भी अपने फैंस के दिलों में जगह बनाई। उनका असमय निधन निश्चित रूप से उनके फैंस और उनके परिवार के लिए एक बड़ी हानि थी। दरअसल, कार्डियक अरेस्ट के कारण 40 साल उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी यादें और काम हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेंगी और वे एक अद्वितीय फ़िल्म और टेलीविजन स्टार के रूप में याद किए जाएंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews