‘Dunki’ की रिलीज का सेलिब्रेशन मनाते नजर आए फैंस, थिएटर के बाहर छोड़े पटाखे

dunki

Dunki: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ आज सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और मेकर्स की ओर से लगातार इसके बारे में कोई ना कोई जानकारी शेयर की जा रही थी। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बहुत ज्यादा इसलिए भी था क्योंकि साल 2023 में शाहरुख खान ने अपनी दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है।

साल 2023 को अलविदा कहते हुए शाहरुख खान ने एक बार फिर अपनी फिल्म ‘डंकी’ के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री ली है। राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में तैयार की गई ये फिल्म आज रिलीज हो गई है और पहले ही शो के साथ इसने धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

दर्शकों ने किया जोरदार स्वागत

फिल्म ‘डंकी’ को लेकर जो क्रेज था उसकी वजह से सिनेमाघर के मालिकों ने फिल्म का शो जल्दी शुरू करने का निर्णय लिया था। अर्ली मॉर्निंग में इस फिल्म के कई सारे शो रखे गए थे और बड़ी संख्या में दर्शक भी इन्हें देखने के लिए पहुंचे। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की यह पहली साझेदारी है। जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक थे और जिस हिसाब से फिल्म का स्वागत थिएटर में हुआ है। उसने यह साबित कर दिया है कि शाहरुख की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है।

सामने आए वीडियो

सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान के फैंस थिएटर के बाहर एक्टर का बड़ा सा कटआउट अपने साथ लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के अलावा यहां पर जमकर आतिशबाजी भी की गई है और ‘डंकी’ की रिलीज को फैंस ने सेलिब्रेशन में बदल दिया है। फैंस को थिएटर के बाहर नाचते गाते हुए देखा गया। सुबह-सुबह दिखाई दे रही इस भीड़ का नजारा वाकई में देखने लायक था।

[dgv_vimeo_video id=”896799248″]

फिल्म की बात करें तो यह एक बहुत ही बड़े और गहरे सब्जेक्ट पर तैयार की गई है। इस फिल्म में इमोशन और एक्शन दोनों ही देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शाहरुख की ‘डंकी’ के बाद अब प्रभास की ‘सालार’ भी सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों में से किसका जादू दर्शकों पर चलता है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews