वॉर 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, विदेशों तक देखने को मिल रहा क्रेज

वॉर 2 फिल्म का ट्रेलर आज आउट हो चुका है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस मूवी का क्रेज साउथ ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। अब लोग 14 अगस्त का इंतजार कर रहे है, जब फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
War 2

बॉलीवुड फिल्म वॉर 2 फैंस के बीच मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो कि अगस्त के महीने में रिलीज़ होने वाली है। इसमें जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यह साउथ के सुपरस्टार की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। दोनों की तकरार को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म ने हिंदी बॉलीवुड इंडस्ट्री को जोड़ने के साथ-साथ साउथ के लोगों को भी पास लाने का काम किया है। इसका क्रेज विदेश में भी देखने को मिल रहा है।

देखें ट्रेलर

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 2019 की फिल्म वॉर का सीक्वल है। जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, इसके सीक्वल यानी वॉर 2 में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

पोस्ट हो रहे वायरल

लंबे इंतजार के बाद 25 जुलाई को इसका ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेलबर्न में वॉर 2 को लेकर एक्साइटमेंट इतनी ज़्यादा है कि फैंस आसमान में इसका जश्न मना रहे हैं। जिसकी कुछ झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है, जिसमें देखा जा सकता है कि “जूनियर एनटीआर” और “वॉर 2” लिखा हुआ है। यानी साउथ के सुपरस्टार के फैंस केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं, जो उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म के रिलीज होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

जूनियर एनटीआर के लिए क्रेज़ी हुए फैंस ने पोस्ट शेयर करते हुए उसमें लिखा, “मैड-मैड-मैड। वॉर 2 का स्काई लेवल सेलिब्रेशन, इस बार ये अलग होगा। शानदार तरीके से जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड में डेब्यू।” वहीं, अन्य यूजर्स भी लगातार कमेंट्स की बौछार करने में लगे हुए हैं।

इस फिल्म से होगा टक्कर

बता दें कि यह फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी। इस दिन और भी दो फिल्में बड़े पर्दे पर वॉर 2 को टक्कर देने के लिए आ रही हैं। फिलहाल, इस फिल्म में ऋतिक रोशन को एजेंट की भूमिका और जूनियर एनटीआर को खलनायक की भूमिका में देखना काफी इंटरेस्टिंग हो सकता है। फिल्म कितनी धमाल मचाएगी, यह तो रिलीज़ होने के बाद कलेक्शन से ही पता लगाया जा सकता है।

क्योंकि उसी दिन इस फिल्म की टक्कर साउथ इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार रजनीकांत से होने वाली है, जिनकी बड़ी ऑडियंस है। ऐसे में वॉर 2 के लिए यह थोड़ा चैलेंजिंग भी हो सकता है कि वह रजनीकांत की फिल्म कुली को पछाड़ सके। हालांकि यह तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता लग पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews