
Sajid Khan Birthday : फिल्म इंडस्ट्री के जान-माने निर्देशक साजिद खान ने कई प्रमुख फिल्में निर्मित की हैं और उनका काम बहुत सराहनीय है। बता दें कि साजिद कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। डायरेक्टर ने ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली और दूसरी फिल्मों का डायरेक्शन किया था। ये दोनों ही फिल्में कॉमेडी थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही सफल रहीं। वहीं, आज वो अपना 53वां जन्मदिन मना रहें हें। इस खास मौके पर इंडस्ट्री, फैंस, दोस्त सभी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी बहन फराह खान ने भी अपने भाई को अगल और बहुत ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाईंयां दी है।
फराह ने इस अंदाज में किया विश
बता दें कि साजिद को मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, सुनिता कपूर (अनिल कपूर की पत्नी) और सीमा सजदेह समेत बड़ी-बड़ी हस्तियों ने विश किया। वहीं, मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने अपने ऑफिशयिल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वो साजिद के साथ नजर आ रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरों में करण जौहर, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन, गोविंदा। इस दौरान उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, “हैप्पी बर्थडे साजिद खान, तुम और मैं.. हमेशा आंख से आंख नहीं, बल्कि हमेशा दिल से दिल तक”।
View this post on Instagram
16 साल की उम्र में काम करना किया शुरू
साजिद खान ने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने बतौर डीजे वाले के रुप में भी काम किया। जिसके बाद उन्होंने “कहने में क्या हर्ज है” से करियर की शुरूआत की। बता दें साजिद अक्सर ही किसी-ना-किसी विवाद में छाए रहते हैं। इसके लिए कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ चुका है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक शो के दौरान कही थी।
वहीं, साल 2018 में मीटू मूवमेंट में भी साजिद खान का नाम सामने आया था। जिसके कारण उनसे उस दौरान की सारी फिल्में छीन ली गई थी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था। दरअसल, एक्ट्रेस, मॉडल और जर्नलिस्ट ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस वक्त हाउसफुल 4 की शूटिंग चल रही थी। इस घटना के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

