
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अपने ट्वीट के कारण ट्विटर से अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड (suspend) कर दिए जाने के बाद अब फैशन डिजाइनर आनंद भूषण (Anand Bhushan) और रिमजिम दादू (Rimzim Dadu) ने उनसे साथ अपने सारे करार तोड़ दिए हैं।
एटीएम में पैसे निकालने आया व्यक्ति, जाते हुए ले गया सैनेटाइजर की बॉटल, वीडियो वायरल
फैशन डिजाइनर आनंद भूषण और रिमजिम दादू कि वे कंगना के साथ हुई सारी प्रोफेशनल डील तोड़ रहे है। उन्होने कहा कि ब्रांड होने के नाते हम हेट स्पीच को सपोर्ट नहीं कर सकते। इसी के साथ उन्होने आगे भी कभी कंगना के साथ काम न करने की बात कही है। बता दें कि ट्विटर द्वारा कंगना रनौत का अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होने अपने ट्वीट में पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर लिखा था। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो जाने के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राष्ट्रपति शासन लगाने की बात भी कही थी।
Do the right thing. pic.twitter.com/p72a7zqFz9
— Anand Bhushan (@AnandBhushan) May 4, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

