लीक हुई फिल्म Brahmastra की कहानी, सामने आया असली विलेन का नाम

लीक हुई फिल्म Brahmastra की कहानी, सामने आया असली विलेन का नाम

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मूवी ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पहली बार है जब यह रियल लाइफ कपल बड़े पर्दे पर भी कपल के रोल में दिखाई देने वाला है। दोनों जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में आलिया रणबीर की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर हाल ही में सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी का प्लॉट लीक हो गया है। हालांकि, अब यह बात कितनी सच है यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन जो बात सामने आई है वह बहुत मजेदार है।

जब ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर लांच हुआ था उसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) को विलेन के किरदार में दिखाया गया था। मौनी ने जुनून नाम का किरदार निभाया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र में कहानी का असली विलेन मौनी रॉय नहीं है। जो असली विलेन है उसका नाम जानकर हर कोई चौंकने वाला है। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार शिवा के प्यार का किरदार ईशा जिसे आलिया भट्ट प्ले कर रही हैं, वह विलेन निकलने वाली हैं।

Must Read- नाजुक है Raju Shrivastav की हालत, अगले 24 घंटे इलाज के लिए बहुत जरूरी

कुछ समय पहले भी यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में आलिया का किरदार नेगेटिव हो सकता है। फिल्म में सबसे दिव्य अस्त्र ब्रह्मास्त्र की शक्ति को हासिल करने के लिए मौनी और उनके साथी ब्रह्मास्त्र के रखवालों के पीछे लगे हुए हैं और इनका एक बैकअप प्लान भी है। खबरों में यह तक कहा जा रहा है कि क्लाइमेक्स में आलिया भट्ट के किरदार ईशा और मौनी को बहने भी बताया जा सकता है।

स्टोरी लीक में यह दावा भी किया जा रहा है कि फिल्म में ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने वाली सीक्रेट सोसाइटी के गुरु का रोल निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नेगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने के पीछे उनका अपना एक मकसद हो सकता है।

यह सभी बातें मीडिया रिपोर्ट्स में कही गई हैं। फिलहाल स्टोरी को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है। अगर यह सारी बातें सच निकलती हैं तो फिल्म की स्टोरी काफी मजेदार होने वाली है। फिलहाल तो बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews