आज रिलीज होगा फिल्म “चंदू चैंपियन” का ट्रेलर, गृह नगर ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन, अपने हीरो का शहर ने गर्मजोशी से स्वागत किया

आपको बता दें कि फिल्म "चंदू चैंपियन" के ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम रूप सिंह स्टेडियम आज रात में होने वाला है, यहाँ कार्तिक  आर्यन के साथ फिल्म की पूरी यूनिट होगी यानि को एक्टर्स, डायरेक्टर सभी होंगे। कार्तिक को पसंद करने वाले उनके फेंस बेसब्री से "चंदू चैंपियन" के ट्रेलर के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं, गौरतलब है कि फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।
Karthik Aryan

Gwalior News : सुपर स्टार, खासकर लड़कियों के दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन आज अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचे, अपनी फिल्म “चंदू चैंपियन” के ट्रेलर रिलीज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे पूरी टीम के साथ ग्वालियर पहुंचे, एयरपोर्ट से लेकर शहर की सड़कों तक लोगों ने अपने हीरो का गर्मजोशी से स्वागत किया।

“चंदू चैंपियन” का ट्रेलर रिलीज ग्वालियर में  

ग्वालियर से मुंबई पहुंचे कार्तिक के लिए ये पहला मौका है जब उनकी किसी फिल्म का ट्रेलर उनके घर ग्वालियर में रिलीज किया जा रहा है, फिल्म चंदू चैम्पियन के ट्रेलर को लेकर जीतने कार्तिक आर्यन उत्साहित हैं उससे कहीं ज्यादा उनको प्यार करने वाले ग्वालियर के लोग उत्साहित हैं।

शहर के लोगों ने अपने हीरो का गर्मजोशी से किया स्वागत 

कार्तिक जब एयरपोर्ट से शहर की सड़कों पर निकले तो लोग फिल्म चंदू चैंपियन के पोस्टर हाथों में लहराते हुए दिखाई दिए, अपने ही घर में अपना स्वागत देखकर बहुत खुश हुए कार्तिक आर्यन, उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं बहुत खुश हूँ और आज रात के लिए एक्साईटेड हूँ। वे स्टाइलिश कैजुअल एयरपोर्ट लुक में दिखाई दिए, उनके साथ डायरेक्टर कबीर खान भी थे।

रूप सिंह स्टेडियम में होगा ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम 

आपको बता दें कि फिल्म “चंदू चैंपियन” के ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम रूप सिंह स्टेडियम आज रात में होने वाला है, यहाँ कार्तिक  आर्यन के साथ फिल्म की पूरी यूनिट होगी यानि को एक्टर्स, डायरेक्टर सभी होंगे। कार्तिक को पसंद करने वाले उनके फेंस बेसब्री से “चंदू चैंपियन” के ट्रेलर के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं, गौरतलब है कि फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।

[dgv_vimeo_video id=”947760969″]

[dgv_vimeo_video id=”947761050″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews