बॉक्स ऑफिस पर फिल्म Daaku Maharaaj ने मचाया धमाल, अब इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, रिलीज होने के 15 दिनों में यह फिल्म 86 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 160 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।
Daaku Maharaaj

Daaku Maharaaj : दक्षिण भारतीय कलाकार नंद मोरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज इन दिनों मीडिया में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। तेलुगु भाषा में धमाल मचाने के बाद इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी थिएटर में रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी बहुत मजेदार है, तो वहीं स्टार कास्ट की बेहतरीन एक्टिंग ने फैंस के बीच खूब तारिफ बटोरी है।

अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

ओटीटी पर होगी रिलीज

बता दें कि डाकू महाराज 12 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। हाल ही में 24 जनवरी को इसका हिंदी वर्जन सिल्वर स्क्रीन पर आया। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

123 तेलुगु वेबसाइट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, डाकू महाराज 9 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह दोगुना कर दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, रिलीज होने के 15 दिनों में यह फिल्म 86 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 160 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। ओटीटी पर रिलीज की खबर के बाद फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews