फिल्म जवान के नए गाने Chaleya का टीजर रिलीज, नजर आई शाहरुख-नयनतारा की जबरदस्त केमिस्ट्री

Chaleya

Chaleya Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस के बीच में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने दर्शकों के बीच आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी लगातार सामने आ रही है।

फिल्म की रिलीज में 1 महीने का वक्त बचा है और सोशल मीडिया पर इसका क्रेज लगातार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। अब मेकर्स ने इसे बढ़ाने के लिए फिल्म के एक और गाने ‘चलेया’ का टीजर रिलीज कर दिया है।

चलेया की झलक

शाहरुख खान की एक्शन पैक्ड मूवी का गाना जिंदा बंदा सामने आने के बाद अब मेकर्स की ओर से दूसरे गाने ‘चलेया’ को रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है। 14 अगस्त को इसे रिलीज किया जाने वाला है कौन इसकी एक झलक दर्शकों के लिए पेश की गई है।

शाहरुख-नयनतारा की केमिस्ट्री

मेकर्स ने गाने का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शाहरुख खान और नयनतारा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। एक शिप पर यह दोनों रोमांटिक डांस कर रहे हैं और अपनी लेडी लव को इंप्रेस करने के लिए शाहरुख को बॉलीवुड स्टाइल में डांस करते हुए देखा जा रहा है।

इस दिन आएगी फिल्म

कुछ समय पहले ही फिल्म जवान का प्रीव्यू आउट किया गया था। जिसके बाद अब ट्रेलर रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं है। इससे पहले एक-एक कर गाने रीमिक्स किए जा रहे हैं। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनाई जाने वाली इस फिल्म को हिंदी तमिल और तेलुगू में 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा लीड किरदार में दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews