‘द आर्चीज’ का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, बचपन की याद दिलाएगी 60 के दशक की कहानी

The Archies

The Archies Trailer: जोया अख्तर को लंबे समय से अपनी फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। इस फिल्म से बॉलीवुड सितारों के कई बच्चे अपना फिल्मी करें शुरू करने जा रही हैं। फिल्म को लेकर कई तरह की जानकारी अब तक सामने आ चुकी है और जो भी पोस्ट या वीडियो सामने आए हैं उन पर दर्शकों ने बहुत प्यार लुटाया है। लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था जो अब रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी 60 के दशक की फेमस कॉमिक ‘द आर्चीज’ पर बनाई गई है। ट्रेलर में इसकी झलक साफ तौर पर दिखाई दे रही है और यह बहुत शानदार लग रहा है।

रिलीज हुआ द आर्चीज का ट्रेलर

बता दें कि इस फिल्म से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। जो ट्रेलर सामने आया है उसमें अगस्त्य को आर्ची के किरदार में देखा जाने वाला है। वह रिवरडेल नामक हिल स्टेशन पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरी और सुकून से भरी जिंदगी बता रहा है। उसके साथ वेरोनिका है जिसका किरदार सुहाना खान निभा रही हैं और ये लंदन से पढ़ कर आई अमीर मां-बाप की इकलौती बेटी है। बेट्टी का किरदार खुशी कपूर ने निभाया है जो वेरोनिका की बचपन की दोस्त है। इनके अलावा मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा, डॉट और वेदांग रैना को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। फिल्म में विनय पाठक और अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Mihir Ahuja (@mihirahuja_)

बचपन के रंग में रंगे सितारे

फिल्म का जो ट्रेलर सामने आया है उसमें सभी सितारों को बचपन के रंग में रंगा हुआ देखा जा सकता है। किसी को म्यूजिशियन बनना है तो किसी को ब्यूटी फ्लॉन्ट करने में विश्वास है। कोई किसी को पसंद करता है तो कोई अपने बिजनेस का सेटलमेंट करना चाहता है। इसके अलावा रिवरडेल में कई सारे बदलाव हो रहे है, जिससे बच्चे परेशान हैं। यह सारा बदलाव वेरोनिका के पिता की वजह से आ रहा है ऐसे में सभी बच्चे उनसे दुश्मनी मोल लेंगे।

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार दिखाई देने वाला है और इसे देखकर कहा जा सकता है की कहानी अच्छी होगी। इसकी रिलीज की बात करें तो पुराने जमाने के सेट की यह दिलचस्प कहानी नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। यह कॉमिक बुक का हिंदी वर्जन है और फैंस को इसे देखने में काफी मजा आने वाला है। फिल्म के दो गाने सुनो और वा वा व्रूम रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों को पसंद आए हैं। अब इसके रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews