
Karachi to Noida : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पिछले कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है जो कि सचिन के प्यार में अपने पति को छोड़ कर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची हैं। इस मामले में हर रोज एक नया मोड़ सामने आ रहा है। जिससे उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। बता दें कि यूपी ATS लगातार सीमा हैदर से पुछताछ कर रही है। जिसमें आएदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बनने जा रही है। जिसे लेकर देशभर में ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।

ऑडिशन शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम कराची टू नोएडा रखा गया है। जिसे जानी फायरफॉक्स प्रोडक्श हाउस के निर्देशन में बनाया जा रहा है। जिसमें अभी रोल कौन निभाएगा इसके लिए ऑडिशन शुरू किया जा चुका है। बता दें कि जानी फायरफॉक्स प्रोडक्श हाउस की ओर से ऑडिशन का एक वीडियो भी जारी किया गया है। फिलहाल, सीमा से मिलते-जुलते किरदार की तलाश की जा रही है।
फिल्म मेकर को मिली धमकी
पहले ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि सीमा हैदर खुद अपने रोल को प्ले करते नजर आएंगे लेकिन इस पर सीमा या प्रोडक्श हाउस की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था। जिसका गाना भी अगले हफ्ते रिलीज किया जा सकता है। फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज की जाएगी। इसी सिलसिले में मूवि मेकर अमित जानी सीमा हैदर से मिलने पहुंचे और उन्हें फिल्म करने का ऑफर दिया। जिसे लेकर सीमा हैदर ने कहा कि UPATS से क्लीन चिट मिलने के बाद मूवी करेगी। इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार, अमित जानी ने मेरठ और नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें यह बताया गया है कि सीमा को फिल्म ऑफर करने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उनका कहना है कि मौनू मानेसर ने व्हाट्स एप कॉल के जरिए उन पर हमला करने की धमकी भी दी है।
मूवी को लेकर उत्साहित लोग
इधर, सीमा की सच्चाई जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को साल 2019 में भारत के सचिन मीणा से प्यार हो गया। बता दें कि सीमा पहले से शादीशुदा थी लेकिन इसके बाद भी वो अपने चार बच्चों के साथ सचिन से मिलने के लिए बिना वीजा के अवैध तरीके से सरहद पारकर भारत आई। मामला लाइमलाइट में आने के बाद सीमा और सचिन को बीते 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद दोनों को जमानत पर 7 जुलाई को छोड़ा गया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

