फिल्म लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर ने खरीदी करोड़ों की कार, जानें कितनी हैं कीमत

फिल्म लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर ने खरीदी करोड़ों की कार, जानें कितनी हैं कीमत

Manoj Muntashir bought mercedes: फिल्म लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। लेकिन इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी नई कार है। दरअसल मनोज मुंतशिर को कारों का बड़ा शौक है। मनोज ने हाल ही में एक मर्सिडीज खरींदी है। जिसकी कीमत जानकर आप भी चौंक जाएंगे। ये कार अपने दमदार स्टाइल और फीचर्स की वजह से जानी जाती है। ऐसी कार कई बड़ी सेलीब्रिटीयों के पास भी नहीं है।

जानें क्या है कार की कीमत

मनोज मुंतशिर ने जो कार खरीदी है उसका नाम मर्सिडीज मायबाक एल क्लॉस सेडान है। इस कार की कीमत की बात करें तो इंडियन मार्केट के एक्सशोरूम में इसकी शुरूआती कीमत 2.70 करोड़ रूपये है। वहीं ये कार आपको 3.40 करोड़ रूपये तक के बजट में मिलती है। यहीं वजह हैं कि ये कार बड़े-बड़े सेलेब्स के पास भी नहीं हैं।

फीचर्स है बेहद खास

इस कार की बात करें तो ये उन लग्जरी कारों में एक हैं जो अपने फीचर्स के लिए जानी जाती है। ये जितनी महंगी है उतनी ही खूबसूरत भी है। मायबाक एल क्लॉस का केबिन लग्जरी फीचर्स से लैस है। अंदर जाते ही आपको समझ आ जाएगा कि ये कार इतनी महंगी क्यों हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर

मनोज मुंतशिर की कारों की कलेक्शन में अब मर्सिडीज मायबाक एल क्लॉस सेडान भी शामिल है। उनकी नई कार का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है। ऑटो हैंगर नाम के एक इंस्टाग्राम पर पेज पर मनोज की नई कार की फोटो पोस्ट हुई है। जिसके बाद लोग इसके फीचर्स की तारीफ से खुद को रोक नहीं पा रहे है। बता दें कि मनोज ने इस कार की डिलीवरी एक पॉपुलर मर्सिडीज डीलरशीप से मुंबई में ली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews