फिल्म ‘योद्धा’ की नई रिलीज डेट आउट, नजर आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरदस्त एक्शन अवतार

Yodha

Yodha: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हमेशा ही अपनी शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। वह जो भी फिल्मी प्रोजेक्ट लेकर आते हैं वह काफी खास और अलग होता है और उसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आती है। एक्टर को जल्दी फिल्म ‘योद्धा’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा जाने वाला है। अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार जानकारी सामने आ चुकी है और इसमें बदलाव भी हो चुका है। एक बार फिर इसमें बदलाव हुआ है और अब फिल्म 2024 तक खिसक गई है।

बता दें कि पहले इस फिल्म को 8 दिसंबर 2023 को प्लीज किया जाने वाला था लेकिन अब इसे अगले साल दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा। फिल्म की डेट आगे बढ़ जाने के बाद अब इसका मुकाबला कटरीना कैफ की फिल्म मैरी क्रिसमस से नहीं होगा।

कब रिलीज होगी योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज डेट की बात करें तो इस बारे में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है। एक्टर ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह सोल्जर के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके इस एक्शन अवतार को फैंस पसंद कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए। अपनी सीट बेल्ट को बांध लीजिए ‘योद्धा’ 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

कई बार बदली डेट

बता दें कि ‘योद्धा’ को पहले नवंबर 2022 में रिलीज किया जाने वाला था। इसके बाद यह जुलाई 2023 में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद सितंबर और फिर दिसंबर की तारीख तय की गई थी। हालांकि, इनमें से किसी भी तारीख पर यह फिल्म रिलीज नहीं हुई और अब इसे मार्च 2024 में पेश किया जाएगा। इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शूट किया गया है। इसके डायरेक्टर सागर आमरे और पुष्कर ओझा है, दोनों की ही ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना को देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews