Filmfare Awards 2023: स्टेज पर सलमान और गोविंदा की जोड़ी ने मचाया धमाल, इस गाने पर किया जबरदस्त डांस

Filmfare Awards 2023: स्टेज पर सलमान और गोविंदा की जोड़ी ने मचाया धमाल, इस गाने पर किया जबरदस्त डांस

Filmfare Awards 2023 : मुंबई में संपन्न हुए फिल्मफेयर अवार्ड 2023 में सलमान खान और गोविंदा के साथ एक साथ परफॉर्म करने से लोगों को बहुत खुशी हुई। बता दें कि दोनों सुपरस्टार्स ने अपने फिल्म पार्टनर के गाने पर जबरदस्त परफॉरमेंस दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक्टर्स बहुत ही जोश से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस को पसंद आई केमिस्ट्री

इस दौरान भाईजान ने ने ब्लू सूट पहन रखा था तो वहीं, गोविंदा ने सिमरी ऑल ब्लैक कॉस्ट्यूम पहन रखा था। दोनों के डांस मूव्स और कॉमिक टाइमिंग ने फैंस को खुश कर दिया था और सोशल मीडिया पर भी इसे काफी सराहा गया था। जिसे देख फैंस को दोनों की केमिस्ट्री वापस पर्दे पर देखने की इच्छा जताई है। इस वीडियो के वायरल हो जाने से पहले भी कुछ फैंस ने पार्टनर 2 की मांग की थी लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

2007 में रिलीज हुई थी पार्टनर

बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई ‘पार्टनर’ की कॉमेडी ने लोगों का दिल जीत लिया था। जिसे डेविड धवन ने निर्देशित किया था। फिल्म में सलमान खान, गोविंदा और लारा दत्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म में सलमान खान एक शिक्षक की भूमिका में हैं जो एक जीवंत ब्यूटी पार्लर के मालिक गोविंदा के साथ मिलते हैं और उनकी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में अनेक पॉपुलर गाने शामिल हैं, जिनमें से कुछ हैं “दू यू वान्ना”, “सोनी दे नाखरे वाली” और “जलवा” जैसे सॉन्ग्स बहुत हिट हुए थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews