Filmfare Awards 2023: रेड कारपेट पर बिखरा सितारों का जलवा, अवॉर्ड्स की हुई बौछार, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा शो

Filmfare Awards 2023

Filmfare Awards 2023 Streaming: बीते दिनों ही हर साल होने वाले फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के 68वें संस्करण के नॉमिनेशन की घोषणा की गई है। इस खबर ने फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है और मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस रंगारंग समारोह की शुरुआत हो गई है और सितारों की महफिल यहां पर सजी हुई दिखाई दे रही है।

इस अवॉर्ड फंक्शन में पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और सितारों को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सम्मान से नवाजा जाएगा। इस शानदार इवेंट को पहले दिन सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। सलमान लंबे समय के बाद इस अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने जा रहे हैं और फिलहाल उन्हें मिल रही धमकियों के चलते यहां की सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा चाक चौबंद रखा गया है।

सलमान होस्ट करेंगे Filmfare Awards 2023

सलमान खान इस अवॉर्ड फंक्शन की पहली रात की मेजबानी करने वाले हैं और इस दौरान मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना उनके साथ को होस्ट के रूप में दिखाई देंगे। इसी के साथ गोविंदा, विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस और जान्हवी जैसे सितारे अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हुए नजर आने वाले हैं।

फिल्म फेयर में सजा सितारों का मेला

फिल्म फेयर के रेड कारपेट पर सितारों का मेला सजता हुआ दिखाई दे रहा है। होस्ट सलमान खान यहां पर फुल ब्लैक कलर अवतार में पहुंचे। गोविंदा यहां अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए। मनीष पॉल को भी ब्लैक आउटफिट में देखा गया।

जान्हवी कपूर यहां पर्पल रंग के खूबसूरत फ्लोर लेंथ गाउन में पहुंची आई इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। उर्वशी रौतेला, अन्नू मलिक, अलका याग्निक, पूनम ढिल्लो, भूमिका चावला, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ, राजकुमार राव, प्राजक्ता कोहली, अनुपम खेर, आलाया एफ समेत कई सारे सितारों को अपना जलवा बिखेरते हुए देखा गया।

इन्हें मिला अवॉर्ड

फिल्म फेयर अवॉर्ड शुरू हो चुका है और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए कृति महेश को उनके गाने ढोलिड़ा के किए सम्मानित किया गया। बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड नैना खनोलकार को एन एक्शन हीरो के लिए मिला। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन अवॉर्ड सुब्रता चक्रवर्ती को मिला।

इस अवॉर्ड फंक्शन में 19 श्रेणियों में नामांकन किया गया है, जिसमें तकनीकी के साथ गैर तकनीकी श्रेणी भी शामिल है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी नामांकन में सबसे आगे हैं और इसे 16 श्रेणियों के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र और हर्षवर्धन कुलकर्णी की बधाई दो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। अमर कौशिक की भेड़िया को 13 और अनीस बज्मी की भूल भुलैया को 10 नॉमिनेशन मिले हैं।

यहां देखें शो

फिल्म फेयर अवॉर्ड्स शुरू भले ही आज से हो गया हो लेकिन इसे 28 अप्रैल को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा साथ ही यह जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम होगा। जो भी दर्शक ये देखना चाहते हैं उन्हें एक दिन का इंतजार करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews