Filmfare Awards 2025 में लापता लेडीज की धूम, जीनत अमान को दिया गया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

हर साल की तरह इस बार भी फिल्मफेयर की शाम सितारों से सजी हुई दिखाई दी। यहां लापता लेडीज ने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।
Filmfare Awards 2025

हर साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards 2025) का धूमधाम से आगाज होता है और कई सारे सितारों को उनके बेहतरीन काम के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित शाम है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। सितारों से सजी इस शाम में कई सारी परफॉर्मेंस होती है। केवल बॉलीवुड से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि दर्शक भी इसे जमकर इंजॉय करते हैं।

अवॉर्ड्स नाइट पर कोई अपने डांस का जादू बिखरता है तो किसी का फैशन सेंस चर्चा का विषय बन जाता है। इस साल फिल्म फेयर अवॉर्ड की शाम लापता लेडीज के नाम रही। दिवंगत श्याम बेनेगल और जीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। इस समारोह का आयोजन इस बार गुजरात के अहमदाबाद में किया गया था। जहां शाहरुख खान और करण जौहर ने शो को होस्ट किया।

ये हैं Filmfare Awards 2025 के विनर्स

अलग-अलग कैटेगरी में किए गए नॉमिनेशन के बाद बेस्ट फिल्म लापता लेडीज रही। कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन और अभिषेक बच्चन को आई वांट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। लापता लेडीज के लिए किरण राव बेस्ट डायरेक्टर साबित हुई। फिल्म जिगरा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस बनाया गया।

श्रीकांत के लिए राजकुमार राव बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) और लापता लेडीज के लिए प्रतिभा रांटा बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) रही। बेस्ट एक्टर इन डेब्यू लक्ष्य लालवानी (किल) और बेस्ट एक्ट्रेस इन डेब्यू नितांशी गोयल (लापता लेडीज) रहे। बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल रवि किशन और बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल छाया कदम रहे, दोनों को लापता लेडीज के लिए पुरस्कार मिला। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर कुणाल खेमू और आदित्य सुहास जम्भाले रहे। बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का अवॉर्ड शूजित सरकार को आई वांट टू टॉक के लिए मिला।

इन सितारों को किया गया याद

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान को लाइक अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। उनके साथ साथ दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल को (मरणोपरांत) भी यह सम्मान दिया। दिवंगत फिल्ममेकर बिमल राय और अदाकारा नूतन को भी श्रद्धांजलि दी गई।

दिलीप कुमार की यादें

इस मौके पर दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को भी याद किया गया। आपको बता दें कि दिलीप ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इस साल उनकी पत्नी बीमार होने की वजह से समारोह का हिस्सा नहीं बन पाए इसलिए शाहरुख खान ने ये अवॉर्ड लिया। इस दौरान शाहरुख ने उस पल को याद किया जब वो दिलीप और सायरा बानो से मिलने घर गए थे। इस दौरान एक्टर ने शाहरुख के सिर पर हाथ  फेरते हुए कहा था कि अगर उनका बेटा होता तो बिल्कुल उनकी तरह होता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews