16 मई 2025 को रिलीज हुई थी फाइनल डेस्टिनेशन, बॉक्स ऑफिस पर दिखा मौत के खेल का तांडव

बता दें कि फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी, जो फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।
Final Destination

दुनिया भर में इन दिनों हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस सुर्खियों में बनी हुई है। ग्लोबल स्तर पर ऑडियंस का मूवी को भरपूर प्यार मिल रहा है, साथ ही इसमें कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। उत्तरी अमेरिका में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन रहा। वही पोस्ट कॉविड के बाद मूवी ने नई ऊंचाइयों को छूते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

बता दें कि फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी, जो फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।

सबसे ज्यादा कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म रिलीज होने के बाद चौथे शुक्रवार तक उत्तरी अमेरिका में लगभग 1.59 करोड़ रुपए कमाए थे। ब्लडलाइंस के मुताबिक, ओवरसीज से कुल 1050 करोड़ की कमाई की है।

तोड़े कई रिकॉर्ड

पोस्ट कॉविड दौर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म बन चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तरी अमेरिका में अकेले बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 125 से 135 मिलियन डॉलर तक कमा सकती है। फिल्म ने 75 देशों में लगभग 1119 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो कि काफी बड़ा आंकड़ा है। यह फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है, जिसने वैश्विक स्तर पर 250 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

कहानी

यह कहानी एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के आसपास घूमती है, जो बार-बार होने वाले खतरनाक सपनों से परेशान है। वह अपने परिवार को भयानक मौत से बचाने के लिए अपनी दादी की मदद लेती है, जिसने पहले एक हादसे में कई लोगों की जान बचाई थी। ऑडियंस इस फिल्म को फ्रेंचाइजी की सबसे बेहतरीन फिल्म बता रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews